फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lunar eclipse will start from 9:57 pm tonight, Sutak Kaal will start from 12:57 pm

चंद्रग्रहण आज रात 9:57 बजे से, दोपहर 12:57 बजे से शुरू होगा सूतक काल

Sun, 07 Sep 2025 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse will start from 9:57 pm tonight, Sutak Kaal will start from 12:57 pm
लखनऊ। इस वर्ष का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण रविवार को होगा। यह पूरे भारत में देखा जाएगा। इसी दिन से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। ग्रहण रात 9:57 बजे शुरू होगा। यह 11:01 से 1:26 बजे तक चरम पर रहेगा।
विज्ञापन


भारत में चंद्रग्रहण 3 घंटे 29 मिनट तक रहेगा। इसका सूतक काल नौ घंटे पहले दोपहर 12:57 बजे शुरू हो जाएगा और ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा। ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि ग्रहण पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और कुंभ राशि के जातकों के लिए अशुभफल देगा। ग्रहण देश-दुनिया के लिए शुभ नहीं है। प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। सूतक काल के दौरान स्नान, दान, मंदिर में बैठकर पूजा न करें।
विज्ञापन


ग्रहण के दौरान आध्यात्मिक साधना और मंत्र सिद्धि विशेष फलदायी माने जाते हैं। ग्रहण के बाद पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें। गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल के दौरान नुकीली चीजें का इस्तेमाल न करें। चंद्रग्रहण के बाद चावल, दूध, चीनी और आटा, सफेद कपड़ा, सफेद मिठाई का दान शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

ज्योतिषाचार्य आनंद दुबे ने बताया कि चंद्रग्रहण मेष राशि के लिए लाभ, वृष के लिए सुख, मिथुन के लिए मान नाश होगा। कर्क राशि के लिए कष्टकारी, सिंह के लिए स्त्री पीड़ा, कन्या के लिए सुखदायी, तुला के लिए चिंताजनक, वृश्चिक के लिए व्यथा, धनु के लिए धन लाभ, मकर के लिए क्षति, कुंभ के लिए घातक, मीन के लिए हानिकारक माना जा रहा है।

ये उपाय अपनाएं
चंद्रग्रहण के दौरान खाने-पीने की वस्तुओं में कुशा डालें। गुरु मंत्र और गायत्री मंत्र का जप करें। गर्भवती महिलाएं पेट पर गाय के गोबर का पतला लेप लगाएं। जिनकी कुंडली में चंद्र राहु या चंद्र केतु साथ में हों वे चंद्रग्रहण के समय पांच किलो कोयला और एक किलो काली सरसों बहते पानी में प्रवाहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed