{"_id":"5a216ed84f1c1b72548c0ab0","slug":"lucky-draw-winnwr-in-shravasti","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: दो प्रत्याशियों को मिले बराबर वोट, लॉटरी से मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: दो प्रत्याशियों को मिले बराबर वोट, लॉटरी से मिली जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रावस्ती
Updated Fri, 01 Dec 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी रामकली
- फोटो : amar ujala
श्रावस्ती जिले के नगर पालिका परिषद भिनगा के वार्ड नंबर सात रूपननगर में सभासद पद पर नौ प्रत्याशी मैदान में थे। यहां कुल 1229 मतदाताओं में से 705 लोगों ने वोट डाले।
विज्ञापन
शुक्रवार को हुई मतगणना में दो प्रत्याशियों को समान मत मिले। इसमें बसपा प्रत्याशी रामकली को 111 तथा भाजपा प्रत्याशी रुचि देवी को भी 111 मत मिले।
इस पर रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम भिनगा ने प्रत्याशियों से पर्ची डलवाकर दोनों के बीच हार जीत का फैसला किया। एसडीएम ने बसपा प्रत्याशी रामकली की पर्ची निकलने पर उन्हें विजेता घोषित किया।
विज्ञापन