फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow's achievements were listed at the mayors' conference.

Lucknow News: महापौरों के सम्मेलन में गिनाईं लखनऊ की उपलब्धियां

Mon, 29 Dec 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Lucknow's achievements were listed at the mayors' conference.
सम्मेलन को संबो​धित करतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। अखिल भारतीय महापौर परिषद की ओर से अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय प्रादेशिक महापौर सम्मेलन के दूसरे दिन पंचवटी होटल में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की। बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल सहित बरेली, कानपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, झांसी, गोरखपुर एवं प्रयागराज के महापौरों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर परिषद की महासचिव महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। निगम की ओर से प्रदेश का सबसे आधुनिक निगम कार्यालय भवन बनवाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई। 1200 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिये कूड़ा उठान हो रहा है। इससे ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हो रहा है। प्रमुख मार्गों एवं खाली पड़ी भूमि पर लगभग 3.5 लाख पौधों को रोपित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि शिवरी स्थित ठोस अपशिष्ट प्रोसेसिंग प्लांट पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जिससे प्लांट के विद्युत व्यय में प्रतिमाह लगभग 20 लाख रुपये की बचत की संभावना है। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन को संबोधित किया।

सम्मेलन को संबोधित करतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed