फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow zoo opened after eighty five days

85 दिनों बाद खुला लखनऊ जू, पहुंचे सिर्फ 45 दर्शक, अभी बंद ही रहेगी मॉर्निंग वॉक की सुविधा

Wed, 10 Jun 2020 05:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Jun 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
lucknow zoo opened after eighty five days
प्रतीकात्मक तस्वीर
लॉकडाउन के चलते 16 मार्च से बंद चल रहा नवाब वाजिद अली प्राणि उद्यान मंगलवार को गाइडलाइन के तहत खोल दिया गया। हालांकि, पहले दिन महज 45 दर्शक ही जू की सैर करने पहुंचे। जू स्टाफ के मुताबिक बीते कई दशकों में एक दिन में जू पहुंचे दर्शकों की यह सबसे कम संख्या रही।
विज्ञापन


इससे पहले जू में ऐसा कोई दिन नहीं रहा जब सात से आठ सौ दर्शकों ने जू की सैर न की हो। जू में ऑनलाइन टिकट लेकर आए दर्शकों की सैर के लिए दो-दो घंटे की तीन पालियां तय की गई थीं। तीनों पालियों में महज 45 दर्शक ही सैर करने पहुंचे। सुबह की पहली पाली में तो सिर्फ 4 दर्शक ही पहुंचे।
विज्ञापन


जू में प्रकृति शिक्षण केंद्र, 3डी हाल, रात्रिचर बाड़ा, मछलीघर, बालरेल, बैटरी वाहन आदि का संचालन बंद है। दर्शक परिसर के बाड़ों के बाहर घूम टहल कर लौट गए। जितेंद्र कुमार ने बताया कि जू में काफी जोन खुले न होने से सैर पूरी न हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव का इंतजाम 

lucknow zoo opened after eighty five days
जू में एंट्री गेट पर निदेशक की हुई जांच - फोटो : amar ujala
जू में आने वाले दर्शकों और वन्यजीवों व स्टाफ को संक्रमण से बचाने के लिए जू के प्रवेश द्वार से जू के भीतर प्रमुख स्थलों को दिन में तीन बार सैनिटाइज किया जा रहा है। नरही गेट पर तैनात इजहार व रोहित ने बताया कि 100 डिग्री फारेनहाइट से अधिक टेंपरेचर व बिना मास्क वालों को एंट्री नहीं दी जा रही है। 

डगमगाई ऑनलाइन टिकट व्यवस्था 
जू में ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को ही प्रवेश की तैयारी पहले दिन ही डगमगा गई। इससे दोपहर को कुछ लोगों को पेपर टिकट भी दिए गए। निदेशक जू आरके सिंह ने बताया कि सर्वर में दिक्कत से टिकट जनरेट होने में समस्या आ रही थी। दिक्कत सुधारी जा रही है। उन्होंने बताया जू में मॉर्निंग वॉक की सुविधा अभी बंद रहेगी।

सारस घर में आईं खुशियां  
जू के गोलघर बाड़े में राज्य पक्षी सारस के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। सारस के जोड़ों ने बीते दिनों दो अंडे दिए थे। इनमें से 1 अंडे से चूजा पिछले 24 घंटे में ही बाहर आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed