फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Zoo: Hippos eat food worth four thousand every day

लखनऊ जू: रोज चार हजार का खाना खा जाते हैं दरियाई घोड़े, जानिए शेरों की खुराक में कितने होते हैं खर्च?

Mon, 02 Oct 2023 07:49 AM IST
रोहित मिश्र गौरी त्रिवेदी, अमर उजाला, लखनऊ
गौरी त्रिवेदी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Oct 2023 07:49 AM IST
सार

लखनऊ जू में सबसे महंगी खुराक किसकी है? आपको लग सकता है कि शेर या बब्बर शेर की हो। लेकिन ऐसा नहीं है। जू में खाने का सबसे ज्यादा खर्च दरियाई घोड़े या हिप्पो पर होता है। 

विज्ञापन
Lucknow Zoo: Hippos eat food worth four thousand every day
लखनऊ जू में हिप्पो की डाइट सबसे खर्चीली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्या आप जानते हैं कि लखनऊ प्राणि उद्यान में सबसे महंगी खुराक किसकी है? जंगल के राजा बब्बर शेर, बंगाल टाइगर या फिर किसी और की...? पड़ गए न चक्कर में। जी नहीं, इनमें से किसी की नहीं। सबसे महंगी खुराक है दरियाई घोड़े (हिप्पो) आदित्य और धीरज की। करीब 3 टन वजनी ये दोनों रोजाना चार-चार हजार रुपये का खाना खा जाते हैं। जबकि बब्बर शेर और बंगाल टाइगर 2600-2600 रुपये की खुराक लेते हैं।

विज्ञापन


जू की निदेशक अदिति शर्मा बताती हैं कि आदित्य और धीरज की जोड़ी खास है। धीरज जवान है। उसकी उम्र यही कोई सात-आठ साल है। जबकि आदित्य बुजुर्ग हो चला है। जू के अफसर मानते हैं कि आदित्य की उम्र 35 से 38 साल के बीच होगी। दरियाई घोड़ों की औसत आयु 40 साल तक होती है। अदिति बताती हैं कि एक दरियाई घोड़े की खुराक के लिए सालाना बजट 14 लाख 6 हजार रुपये तय है। यानी करीब चार हजार रुपये का खुराक एक दरियाई घोड़ा लेता है। बब्बर शेर और बंगाल टाइगर की सालाना खुराक 8.16 लाख रुपये तय है।
विज्ञापन


सब्जियों, फलों और हरी घास की उड़ाते हैं दावत
जू के वरिष्ठ चिकित्सक अशोक कश्यप बताते हैं कि दोनों सुबह चोकर व गुड़ लेते हैं। दोपहर में दोनों को हरी घास, मौसम के अनुसार बरसीम, हरी सब्जियां, गाजर और खीरा दिया जाता है। शाम को चोकर में केला मिलाकर खिलाया जाता है। यही नहीं विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों की शाम को ये दावत उड़ाते हैं। आदित्य और धीरज दोनों खाने में कभी-कभी नखरे भी दिखाते हैं। तब हम बदल-बदल कर भोजन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 किग्रा. तक खा जाते हैं चारा
दरियाई घोड़ों को घास खाना पसंद है। जू के कर्मचारी बताते हैं आदित्य और धीरज शाम के समय में पानी से बाहर निकलकर कई घंटे तक चारा खाते रहते हैं। ये एक दिन में कम से कम 60 किलो चारा खा सकते हैं।


जल्द ही आएगी मादा हिप्पो
जू में मादा दरियाई घोड़ा नहीं है। डॉ. अशोक बताते हैं कि जल्द ही एक मादा दरियाई घोडा़ आने वाली है। उसके लिए अलग से जाल लगवाया जाएगा। वह कहते हैँ कि ऐसा इसलिए क्योंकि दो नर के साथ एक मादा नहीं रह सकती। इनका झगड़ा हो जाता है। वहीं दो मादा के साथ एक नर नहीं रह सकता है। 99 प्रतिशत इनमें लड़ने की प्रवृत्ति देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed