{"_id":"96675997ca8c0576621f118fcbc0f70e","slug":"lucknow-zoo-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम खुले, तो सामने आएं 'मोदी' के बब्बर शेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम खुले, तो सामने आएं 'मोदी' के बब्बर शेर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 12 Jan 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ जू में यहां-वहां रह रहे कई वन्यजीव जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं। जू में इसी महीने लोगों को नए वन्यजीवों का दीदार होगा।
विज्ञापन
इनमें से कई गुजरात से आए हैं तो कोई इंदौर से आया है। दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण गुजरात से आए चार बब्बर शेर होंगे। जो आए तो इटावा लायन सफारी प्रोजेक्ट के लिए हैं लेकिन 21 दिसंबर से वे अब तक हरे पर्दे में रह रहे हैं।
विज्ञापन
10 जनवरी को शेरों का 21 दिन का कोरेनटाइन पीरियड (अभ्यस्त होने का समय) पूरा हो चुका है। वे अगले 5-7 दिनों में कभी भी बाड़े में उतारे जा सकते हैं।
इसके अलावा पिछले करीब एक साल से जू में ही कोरेनटाइन में रह रही लोमड़ी का जोड़ा भी दर्शकों के सामने आ सकता है। इसके लिए बाड़ा भी चुन लिया गया है।
इंदौर जू से आया लोमड़ी का ये जोड़ा सामने आने के बाद दर्शक करीब 18-20 सालों बाद लोमड़ी के दीदार कर सकेंगे। फिलहाल इसके लिए जू प्रशासन मौसम साफ होने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
ईना-मीना-डीका भी आएंगे सामने
जल्द ही प्यारे तेंदुए ईना-मीना-डीका भी दर्शकों के सामने आएंगे। जिनके बारे में दर्शक सिर्फ सुनते आए हैं। दरअसल लायन सफारी में अन्य प्रजातियों के वन्यजीवों को भी उतारा जाना है।
इसी प्लान के तहत आने वाले दिनों में लखनऊ जू में रह रहे सरप्लस तेंदुओं को वहां उतारने का प्लान है। इसके बाद जू के स्टार तेंदुओं को भी उतारे जाने की तैयारी हैं। हालांकि इसमें समय लग सकता है।