फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow, YouTuber Elvish Yadav, Singer Fazilpuria, charge sheet filed, snake case, wildlife act violation, son

Lucknow: यूट्यूबर एल्विश यादव-सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल; सांपों के साथ गाना किया था शूट

Wed, 15 Oct 2025 08:08 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 15 Oct 2025 08:08 PM IST
सार

YouTuber Elvish Yadav: एल्विश यादव और पंजाबी गायक फाजिलपुरिया की मुश्किल फिर से बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन
Lucknow, YouTuber Elvish Yadav, Singer Fazilpuria, charge sheet filed, snake case, wildlife act violation, son
एल्विश केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव और पंजाबी गायक फाजिलपुरिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुग्राम स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अदालत द्वारा इसका संज्ञान लेने के बाद दोनों को तलब किया जाएगा। आरोप पत्र में चंडीगढ़ की कंपनी स्काई डिजिटल को भी दोषी ठहराया गया है। बता दें कि ईडी इस मामले में एल्विश और फाजिलपुरिया की करीब 55 लाख रुपये कीमत की संपत्तियों को जब्त कर चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि एल्विश और फाजिलपुरिया ने अपने गाने '32 बोर' में सांपों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद राजधानी स्थित ईडी के जोनल मुख्यालय ने गुरुग्राम में इस मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर दोनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया था कि फाजिलपुरिया के गाने से यू-ट्यूब से 52 लाख रुपये की कमाई हुई थी। 
विज्ञापन


इससे फाजिलपुरिया ने बिजनौर जिले में 3 एकड़ कृषि भूमि 50 लाख रुपये में खरीदी थी, जिसे जब्त कर लिया गया था। इसके अलावा दोनों के बैंक खातों में जमा करीब 3 लाख रुपये और गाने को शूट करने वाली चंडीगढ़ की स्काई डिजिटल कंपनी के बैंक खाते में जमा करीब 2 लाख रुपये भी जब्त किए गए थे। बता दें कि ईडी ने बीते वर्ष सितंबर माह में एल्विश और फाजिलपुरिया को राजधानी स्थित जोनल कार्यालय में तलब करके गहन पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोबरा कांड का भी आरोपी
एल्विश यादव नोएडा के बहुचर्चित कोबरा कांड के आरोपी भी हैं। बता दें कि पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स द्वारा एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नोएडा में 2 नवंबर 2023 को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।


एल्विश पर संगठित गिरोह बनाकर सांप का जहर और जिंदा सांप नोएडा व एनसीआर के फाॅर्म हाउस, नामचीन होटलों, क्लबों, रिसॉर्ट्स आदि में होने वाली रेव पार्टियों में उपलब्ध कराने का आरोप था। पुलिस जांच में एल्विश की संलिप्तता की पुष्टि होने पर 17 मार्च 2024 को नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में ईडी ने भी इस मामले को दर्ज कर एल्विश से पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed