फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow : youth committed suicide by jumping in river from bridge

लखनऊ : गोमती नगर में युवक पुल से कूदा, गोताखोरों के पहुंचने तक थम गईं सांसें

Sat, 30 Mar 2019 05:33 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 30 Mar 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
lucknow : youth committed suicide by jumping in river from bridge
सांकेतिक तस्वीर
गोमती नगर के समतामूलक चौराहा के पास गोमती पुल पर से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने यह देखा तो शोर मचाते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोर की मदद से नदी मे कूदे युवक को घंटों की मेहनत के बाद नदी से बाहर निकला। लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक की पहचान कराकर घरवालों को इसकी सूचना दी। घर पर मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिरहाल आत्महत्या करने की वहज घरेलू कलह या कार्यालय का दबाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की माने तो गोमतीनगर थाना के उद्यान चौकी इंचार्ज ने बताया कि गोमती नदी में युवक के कूदने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर वह मौके पर गए उन्होंने बताया कि मृत युवक की पहचान उदयगंज हुसैनगंज निवासी दिनेश चंद्र यादव (38) के रूप में हुई है। और वह  रेलवे मे काम करते थे । परिवार में एक 12 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है।

फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार पूरा मामला लखनऊ के थाना गोमतीनगर क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह एक युवक ने अपनी बाइक (UP 32 BH 5852) सड़क किनारे खड़ी की और कुछ देर खड़े रहने के बाद नदी में कूद गया। युवक गोमती नदी में जैसे ही कूदा तो वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed