{"_id":"68fd4c23c1ce50510a0dad13","slug":"lucknow-youth-allegedly-commits-suicide-by-shooting-himself-in-hazratganj-area-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: हजरतगंज में युवक ने की आत्महत्या, पार्किंग में खड़ी कार के अंदर चारों तरफ बिखरा था खून; जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: हजरतगंज में युवक ने की आत्महत्या, पार्किंग में खड़ी कार के अंदर चारों तरफ बिखरा था खून; जांच में जुटी
Sun, 26 Oct 2025 07:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:40 AM IST
सार
घटना के समय कार स्टार्ट थी और भीतर से लॉक थी। देर रात युवक की पहचान 23/46, एफ ब्लॉक, राजाजीपुरम निवासी ईशान गर्ग (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हजरतगंज में डीएम कंपाउंड कॉलोनी के पास शनिवार रात युवक ने कार के भीतर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय कार स्टार्ट थी और भीतर से लॉक थी। देर रात युवक की पहचान 23/46, एफ ब्लॉक, राजाजीपुरम निवासी ईशान गर्ग (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक, कार नंबर यूपी 32 केई 8099 में ईशान का शव मिला है। कार उसी के नाम पर रजिस्टर्ड है। उसके घर वालों को सूचित कर दिया गया है। कार में एक पन्नी में चार कारतूस भी मिले हैं। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
पांच घंटे से खड़ी थी कार
छानबीन में सामने आया है कि कार शनिवार शाम करीब 6 बजे के आसपास वहां देखी गई थी। रात 11:45 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि युवक ने शाम को कार सड़क किनारे खड़ी की और खुद को गोली मार ली। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
पास में पड़ा था असलहा : कार के भीतर चारों तरफ खून बिखरा था। शव के पास ही असलहा भी पड़ा था। पुलिस ने टार्च जलाकर पीछे की सीट भी चेक की, लेकिन भीतर कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था। युवक ने कार की पार्किंग ऑन कर रखी थी।