{"_id":"6926d416c884e4de2c037bc4","slug":"lucknow-young-man-commits-suicide-scared-brothers-throw-body-in-drain-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: युवक ने की आत्महत्या, डरकर भाइयों ने नाले में फेंका शव, दो दिन तक नहीं की चर्चा... ऐसे खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: युवक ने की आत्महत्या, डरकर भाइयों ने नाले में फेंका शव, दो दिन तक नहीं की चर्चा... ऐसे खुला मामला
Wed, 26 Nov 2025 03:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, निगोहां (लखनऊ)
अमर उजाला नेटवर्क, निगोहां (लखनऊ)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Nov 2025 03:49 PM IST
सार
युवक के भाइयों ने उसके शव से मौरंग भरी बोरियां बांधकर नाले में फेंक दिया और वापस घर आ गए। इसके बाद दो दिन तक इस पर चर्चा नहीं की।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के गौतमखेड़ा स्थित बांक नाले में राधा कृष्ण खेड़ा गांव निवासी अमित का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। छानबीन में सामने आया है कि परिवार में झगड़े के बाद अमित ने फंदा लगा लिया था। अमित की आत्महत्या से उनके भाई डर गए थे। सगे भाइयों ने मौसेरे भाई के साथ मिलकर शव को ऑटो से ले जाकर बांक नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन
एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से अमित की मौत की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। संदेह के आधार पर अमित के बड़े भाई बेचालाल व छोटे भाई प्रेम को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि 21 नवंबर की रात अमित से उन लोगों का झगड़ा हुआ था। इसके बाद अमित ने फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिद्धि में बदला सदियों का संघर्ष...पूरी हुई कामना, फैसले से प्राण प्रतिष्ठा तक राम मंदिर का गौरवशाली सफर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहराइच के पांच लोगों की मौत: लखीमपुर से भतीजी की शादी से लौट रहे थे,कार नदी में गिरी; मदद के लिए चिल्लाते रहे
दोनों ने मौसेरे भाई बंथरा निवासी मुकेश को फोन किया। गिरफ्तारी के डर से मुकेश को घर बुलाने के बाद तीनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और ठिकाने लगाने के लिए देर रात में शव को ऑटो से लेकर गए। इसके बाद दो बोरियों में मौरंग भरने के बाद शव को उसी से बांध दिया और नाले में डालकर वापस घर आ गए। दो दिन तक आरोपियों ने अमित के बारे में चर्चा तक नहीं की।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम को अमित का शव घर पहुंचा। थानाध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की जाएगी। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।