फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow won 13 medals including five gold medals.

Lucknow News: लखनऊ ने पांच स्वर्ण सहित जीते 13 पदक

Sun, 26 Apr 2026 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lucknow won 13 medals including five gold medals.
राज्य कराटे चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ के खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन पांच स्वर्ण जीतकर अपना दबदबा कायम किया। चौक स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ी अब तक कुल आठ स्वर्ण पदक के साथ सबसे आगे चल रहे है।

लखनऊ ने दूसरे दिन पांच स्वर्ण, एक रजत व सात कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं वाराणसी ने आज तीन स्वर्ण जीतकर लखनऊ को कड़ी टक्कर दी जबकि मेरठ, बुलंदशहर ने दो-दो स्वर्ण और आगरा, गाजीपुर, बलिया व बांदा ने एक-एक स्वर्ण जीत शुरुआत की।
विज्ञापन


आज लखनऊ के लिए तन्मय ने जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (16-17 वर्ष), वेदांत सिंह ने जूनियर बालक कुमिते (16-17 वर्ष, 55 किग्रा से कम), अंश लोधी ने कैडेट बालक कुमिते (14-15 वर्ष, 70 किग्रा से कम) और इशिता ने जूनियर बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 59 किग्रा से कम) में स्वर्ण जीते जबकि महिका सिंह, अनन्या व वान्या की टीम ने जूनियर बालिका टीम काता में स्वर्ण जीता। वहीं विवान आहूजा ने जूनियर बालक कुमिते (17-17 वर्ष, 61 किग्रा से कम) ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजबान के लिए कांस्य पदक विजेताओं में इतिश यश जूनियर बालक व्यक्तिगत काता एवं जूनियर बालक कुमिते (16-17 वर्ष, 68 किग्रा से कम) में, अनन्या अग्रवाल कैडेट बालिका व्यक्तिगत काता में, फल्लाह उस्मानी कैडेट बालक कुमिते (14-15 वर्ष, 70 किग्रा से कम) में, वैभव पाण्डेय जूनियर बालक कुमिते (16-17 वर्ष, 76 किग्रा से अधिक) में, प्राची गौतम जूनियर बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 66 किग्रा से अधिक) में एवं अलीशा जूनियर बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 66 किग्रा से कम) रहे।

राज्य कराटे चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

राज्य कराटे चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

राज्य कराटे चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

राज्य कराटे चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

राज्य कराटे चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

राज्य कराटे चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed