{"_id":"686756a17f14906e2a04ab8a","slug":"lucknow-woman-fell-from-bike-after-being-hit-by-car-wheel-hit-her-head-death-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कार की टक्कर से बाइक से गिरी महिला, सिर पर चढ़ा पहिया, मौत, छह महीने की बच्ची भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कार की टक्कर से बाइक से गिरी महिला, सिर पर चढ़ा पहिया, मौत, छह महीने की बच्ची भी घायल
Fri, 04 Jul 2025 09:50 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 04 Jul 2025 09:50 AM IST
सार
घटना लखनऊ के मड़ियांव इलाके में हुई। पति, बेटा व बेटी घायल हो गए हैं जबकि महिला की मौत हो गई। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के मड़ियांव में बुधवार रात सीतापुर रोड पर मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक पर सवार फैजुल्लागंज निवासी शिवानी शाह (22) सड़क पर गिर पड़ीं। कार का पहिया सिर पर चढ़ जाने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पति रंजीत, बेटा युवान व छह माह की बेटी घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक भाग निकला।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, रंजीत बुधवार रात करीब नौ बजे बाइक से परिवार के साथ दवा लेने जा रहे थे। वे मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि बेकाबू कार उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवानी व उनके गोद में बैठी बेटी छिटक कर सड़क पर जा गिरी। वहीं, बाइक अनियंत्रित होने से रंजीत व उनका बेटा भी गिरकर घायल हो गया। लोगों ने आरोपी कार चालक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने कार की रफ्तार बढ़ा दी और शिवानी के सिर को कुचलते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रंजीत, उनके बेटे और बेटी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। रंजीत हेलमेट पहने थे या नहीं इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है। उनके घरवालों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन