{"_id":"669e86ede824913f6d0fa40a","slug":"lucknow-woman-claiming-to-be-mp-ravi-kishan-s-wife-files-anticipatory-bail-petition-hearing-on-29th-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सांसद रवि किशन की पत्नी का दावा करने वाली महिला ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, 29 को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सांसद रवि किशन की पत्नी का दावा करने वाली महिला ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, 29 को सुनवाई
Mon, 22 Jul 2024 09:51 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 22 Jul 2024 09:51 PM IST
सार
Ravi Kishan: सांसद और अभिनेता रवि किशन इस बार नए तरह के विवादों में हैं। एक महिला द्वारा खुद को उनकी पत्नी बताया गया था। अब इस मामले में उस महिला ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
सांसद और अभिनेता रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के सांसद और फ़िल्म एक्टर रवि किशन शुक्ला को बलात्कार के झूठे मुक़दमे में फ़साने की धमकी देकर बीस करोड़ की रंगदारी माँगने की आरोपी और ख़ुद को रविकिशन की कथित पत्नी बताने वाली अपर्णा सोनी उर्फ़ अपर्णा ठाकुर,उसकी बेटी शिनोवा और राजेश प्रेम नाथ सोनी की और से अग्रिम जमानत अर्ज़ी दाखिल की गई है। ज़िला जज ने इस अर्ज़ी पर सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तारीख़ तय की है।
विज्ञापन
पत्रावली के अनुसार फ़िल्म एक्टर और सांसद रविकिशन शुक्ला की पत्नी प्रीति शुक्ला ने हज़रतगंज थाने में 16 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मुंबई की रहने वाली आरोपी अपर्णा सोनी उर्फ़ अपर्णा ठाकुर ने वादिनी को धमकी देते हुए कहा की उसके संबंध अंडरवर्ल्ड माफिया से है अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो आरोपी वादिनी के पति रविकिशन को बलात्कार के झूठे मुक़दमे में फ़सा कर गोरखपुर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ रहे उसके पति रवि किशन की छवि को धूमिल कर देगी।
विज्ञापन
आगे कहा गया की अपर्णा सोनी ने जान से मारने की धमकी देते हुए बीस करोड़ रु की रंगदारी माँगी। आरोप लगाया गया की आरोपी अपर्णा ने 15 अप्रैल को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ़्रेंस की और रवि किशन पर मनगढ़ंत आरोप लगाये।
विज्ञापन
वादिनी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया की आरोपी अपर्णा के साथ इस साज़िश में उसका पति राजेश सोनी,बेटी शिनोवा सोनी , बेटा सौनीक सोनी,समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पांडेय और न्यूज़ टाइम्स नेशन के पत्रकार ख़ुर्शीद ख़ान राजू भी शामिल है।