फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Woman attempted self-immolation outside BJP office, made serious allegations against Gosainganj police

लखनऊ : भाजपा कार्यालय के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, गोसाईंगंज पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Fri, 01 Apr 2022 01:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Apr 2022 01:44 PM IST
सार

गोसाईंगंज पुलिस ने कुछ दिन पहले एक युवती को अगवा कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की कोशिश के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया था, जिसमें पंकज यादव और मोहित शामिल थे। इसी मामले को लेकर रामप्यारी ने पुलिस पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Lucknow: Woman attempted self-immolation outside BJP office, made serious allegations against Gosainganj police
रामप्यारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा कार्यालय के सामने दोपहर करीब 12:30 बजे एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ उडे़ल दिया था। वह खुद को आग लगाने जा रही थी, इसी बीच पुलिस की नजर उस पर पड़ी और उसे पकड़कर आग लगाने से रोका।

विज्ञापन


इसके बाद महिला हंगामा करने लगी। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल भेजा। महिला ने गोसाईंगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके बेटे को फर्जी मुकदमें में फंसाकर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गोसाईंगंज के रानीखेड़ा बरौना कला की रहने वाली रामप्यारी ने शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंची। उन्होंने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। आग लगाने की कोशिश करने जा रही थी। इसी बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ गई। उसे दौड़कर पकड़ लिया और आग लगाने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रामप्यारी ने हंगामा शुरू किया। रामप्यारी ने आरोप लगाया कि गोसाईंगंज पुलिस ने उनके बेटे को फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया है। जबकि उसका कोई सरोकार नहीं है। कई बार थाने भी गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक महिला को सिविल अस्पताल पहुंचा गया है। जहां उसकी हालत ठीक है।


यह था मामला
गोसाईंगंज पुलिस ने कुछ दिन पहले एक युवती को अगवा कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की कोशिश के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया था। जिसमें पंकज यादव और मोहित शामिल थे। इसी मामले को लेकर रामप्यारी ने पुलिस पर आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक युवती के परिजनों ने दोनों को खुद पकड़कर सुपुर्द किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed