फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Woman arrested for abetting BTech student suicide, student had a love affair with married woman

लखनऊ : बीटेक छात्र को खुदकुशी के लिए उकसाने में महिला गिरफ्तार, शादीशुदा महिला से छात्र का था प्रेम संबंध

Wed, 02 Feb 2022 09:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Feb 2022 09:40 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में महिला प्र्रेमिका पूजा कुशवाहा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Lucknow: Woman arrested for abetting BTech student suicide, student had a love affair with married woman
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जानकीपुरम में 30 नवंबर को बीटेक छात्र अभिषेक जाटव ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध में खुदकुशी की गई है। पुलिस ने इस मामले में खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में महिला प्र्रेमिका पूजा कुशवाहा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसीपी अलीगंज अली अब्बास के मुताबिक, जालौन के उरई का निवासी अभिषेक जाटव सेक्टर-एच जानकीपुरम इलाके में रहता था। वह रामेश्वर टेक्निकल इंस्टीट्यूट से बीकेट की पढ़ाई कर रहा था। गत 30 नवंबर को उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। इस मामले में अभिषेक के दादा रामशरण जाटव ने 23 दिसंबर को जानकीपुरम थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने एक मोबाइल नंबर पुलिस को दिया था जिस नंबर पर अभिषेक की आखिरी बार बात हुई थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। संदिग्ध नंबर की कॉल डिटेल को खंगाला तो जालौन की रहने वाले ब्यूटी पार्लर संचालिका पूजा कुशवाहा के बारे में पता चला। कॉल डिटेल से दोनों के बीच लंबी बातचीत और चैटिंग की डिटेल मिली। 
विज्ञापन


पुलिस ने पूजा के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की तो पता चला कि वह शादीशुदा है। पुलिस की जांच में सामने आया कि अभिषेक व पूजा के बीच प्रेम संबंध था। दोनों के व्हाट्सएप चैटिंग से कुछ विडियो भी पुलिस के हाथ लगे। बुधवार को जानकीपुरम पुलिस ने पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पूजा ने बताया कि उसके और अभिषेक के बीच मनमुटाव चल रहा था। आपसी विवाद और झगड़े के चलते ही अभिषेक ने आत्महत्या कर ली। एसीपी ने बताया कि पूजा से पूछताछ के बाद उसको अभिषेक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed