फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow wins trophy at Army camp after 30 years.

Lucknow News: थल सेना कैंप में लखनऊ को 30 साल बाद मिली ट्रॉफी

Thu, 06 Aug 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Lucknow wins trophy at Army camp after 30 years.
भाषा विवि के बीटेक छात्र एवं कैडेट प्रशांत यादव ने आईजीसीसी थल सैनिक में लखनऊ ग्रुप का प्रतिनिध
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र और एनसीसी कैडेट प्रशांत यादव ने आईजीसी टीएससी थल सेना कैंप–2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश निदेशालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रशांत के उत्कृष्ट प्रदर्शन से लखनऊ ग्रुप को 30 वर्ष बाद ओवरऑल ट्रॉफी–2026 हासिल हो सकी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने प्रशांत यादव को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशांत की उपलब्धि विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के 11 एनसीसी ग्रुपों से 720 से अधिक कैडेटों ने भाग लिया था। प्रशांत यादव ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता का परिचय दिया। विवि के जनसंपर्क अधिकारी शचींद्र शेखर, विवि की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट बुशरा अलवेरा और बीटेक विभागाध्यक्ष सुमन मिश्रा ने कहा कि प्रशांत की यह उपलब्धि विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा, नेतृत्व, अनुशासन और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed