फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow will face power crisis due to maintenance work

लखनऊ के इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, देखें जरूरी खबर

Thu, 05 May 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 May 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
lucknow will face power crisis due to maintenance work
डेमो प‌िक - फोटो : अमर उजाला

शहर के दो दर्जन से ज्यादा इलाकों की बिजली गुल रहेगी। इससे हजारों उपभोक्ता परेशान रहेंगे। रेजीडेंसी खंड के यूपीआईएल सब स्टेशन पर 1000 केवीए ट्रांसफार्मर का मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इससे गुरुद्वारा बासमंडी और देवेंद्रपुरी क्षेत्रों की सप्लाई ठप रहेगी।  

विज्ञापन


पर 630 केवीए पर काम किए जाने से सप्लाई बंद रहेगी। इससे यहां के पान दरीबा और जुम्मनदास का हाता इलाका प्रभावित रहेगा। जीटीआई सबस्टेशन पर ही 630 केवीए के ट्रांसफॉर्मर का मेंटीनेंस होगा। रानीगंज फीड पर 400-400 केवीए के ट्रांसफॉर्मरों का मेंटीनेंस कार्य किए जाने से सप्लाई ठप रहेगी। इससे यहां के दुगांवा इलाका प्रभावित होगा।
विज्ञापन


यहां भी बंद रहेगी बिजली- 33/11 सबस्टेशन महानगर में दुरुस्तीकरण कार्य किए जाने से बिजली सप्लाई आंशिक रुप से प्रभावित रहेगी। यहां पर दुरस्तीकरण कार्य 11 बजे से तीन बजे तक कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यहां के सेक्ट एबीसी, गोल मार्केट, करामत मार्केट, अकबर नगर, बादशाह नगर, सचिवालय कॉलोनी, महानगर सचिवालय कॉलोनी, विष्णुपुरी सचिवालय कॉलोनी, चर्च रोड, अलीगंज, डंडहिया, मेंहदी टोला,पांडेय टोला सहित कई और क्षेत्रों की बिजली गुल रहेगी। 

वहीं चौक खंड के विक्टोरिया सबस्टेशन पर कार्य किए जाने से बिजली तीन घंटे सप्लाई 11 बजे से दो बजे तक बंद रहेगी। यहां पर पतंगों से बचाव के लिए सबस्टेशन पर जाल बिछाई जाएगी, इस वजह से बिजली को बंद किया जाएगा। 

यहां भी नहीं आएगी बिजली

lucknow will face power crisis due to maintenance work
जंगल की आग से पिघली तार

इससे यहां के खुनखुन जी रोड, लाजपत नगर रोड, कमला नेहरु रोड, कोनेश्वर चौराहा, चौक सर्राफा, दलाली मोहल्ला, जहुरी मोहल्ला, अकबरी गेट, मंसूरी नगर, महमूद नगर, कश्मीरी मोहल्ला, सरगा पार्क, अंगूरी बाग, कटरा बेगम बेग, सरकटा नाला, पुल गुलाम हुसैन, कालीजी बाजार की बिजली बंद रहेगी। 

इसके अलावा निशात गंज में पेपर मेल कॉलोनी में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। यहां पर कंस्ट्रक्शन काम किए जाने से बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा इंदिरानगर के संजय गांधी पुरम में 630 केवीए का मेंटीनेंस कार्य कराया जाएगा। 

सप्लाई 11 बजे से चार बजे तक ठप रहेगी। इसके अलावा राजाजीपुरम में 990 केवीए ट्रांसफॉर्मर पर काम किए जाने से ई ब्लाक की बिजली बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed