लखनऊ : जियो के डीजीएम के सुसाइड के मामले में पत्नी गिरफ्तार, पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ था खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा
डीजीएम अभिषेक शुक्ला (39) ने सोमवार सुबह खुद को गोली से उड़ा लिया। इस मामले में देर रात को डीजीएम के पिता रामजी शुक्ला ने पत्नी कुमुद सहित चार लोगों को खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के नंदिनी एन्क्लेव निवासी व रिलायंस जियो के डीजीएम अभिषेक शुक्ला (39) ने सोमवार सुबह खुद को गोली से उड़ा लिया। इस मामले में देर रात को डीजीएम के पिता रामजी शुक्ला ने पत्नी कुमुद सहित चार लोगों को खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी कुमुद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन अन्य आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है। पुलिस ने मौके से मिले पिस्तौल, मोबाइल, सुसाइड नोट व अन्य दस्तावेज जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा दिया है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट आएगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक मूलरूप से गोरखपुर के कूड़ाघाट स्थित गोरक्ष कॉलोनी निवासी अभिषेक शुक्ल रिलायंस जियो में डीजीएम थे। वह गोरखपुर विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से लंबे समय तक जुड़े रहे। अभिषेक शुक्ला नंदिनी एन्क्लेव 501 में परिवार सहित रहते थे। परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक अभिषेक भाजपा से लंबे समय से जुड़े थे। रविवार देर रात को वह अपने फ्लैट में गोरखपुर के कूड़ाघाट निवासी पवन पांडेय के साथ मौजूद था। दोनों ने देर रात तक आपस में बातचीत की। इस दौरान अभिषेक लगातार सिगरेट पी रहा था। जिससे पवन को दिक्कत होने लगी। इस कारण वह दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह उसकी आंख गोली चलने की आवाज थी नहीं सुनाई दी। जब अभिषेक के रिश्तेदार ऋषि ने कॉल किया तो उसकी आंख खुल।
ऋषि ने बताया कि अभिषेक को काफी देर से कॉल कर रहे लेकिन उठा नहीं रहे है। जब वह अभिषेक को जगाने के लिए उसके कमरे की तरफ बढ़ा तो ड्राइंग रूम में उसका शव कुर्सी पर पड़ा मिला। पास में लाइसेंसी पिस्तौल, मोबाइल पड़ा था। पवन ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अभिषेक के पास से सात पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें उसने खुदकुशी के लिए पत्नी कुमुद, उसके रिश्तेदार अपूर्व सिंह उर्फ शुभम, कशिश उर्फ बिल्लो और शुभम के दोस्त सुगंध श्रीवास्तव को दोषी ठहराया। सुसाइड नोट को अभिषेक ने खुदकुशी के पहले अपनी मां मनोरमा शुक्ला के व्हाट्सएप पर भेजा था। जिसके आधार पर देर रात को पिता रामजी शुक्ला ने तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने चारों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी।
हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
रिलायंस के डीजीएम अभिषेक शुक्ला की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने मौके से एक सात पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने अपने दस साल की वैवाहिक जीवन का पूरा दर्द लिखा था। उसमें पत्नी, उसके बहन के बेटे, रिश्तेदार व उसके दोस्तों द्वारा किये गये करतूतों की पूरी जानकारी सुसाइड नोट में लिख दी। पुलिस ने सुसाइड नोट अभिषेक शुक्ला द्वारा लिखा गया है। इसकी पड़ताल शुरू कर दी है। इसके लिए घर से अभिषेक के हैंडराइटिंग में कई अन्य दस्तावेज भी बरामद किये है। जिनकों हैंडराइटिंग एक्सपर्ट को जांच के लिए भेजा है। वहीं पिस्तौल भी बैलेस्टिक जांच के लिए गई है। साथ ही मोबाइल की भी पड़ताल की जाएगी।
पिता ने लगाया आरोप, खत्म करवा दिया था सारे रिश्ते
राम शुक्ला ने बताया कि अभिषेक ने 2010 में प्रेम विवाह किया। इसके बाद उसकी पत्नी कुमुद उसे लेकर लखनऊ आ गई। यहीं रहने लगी। कुमुद ने अभिषेक का परिवारीजनों से सारे रिश्ते खत्म करवा दिये। अभिषेक पत्नी से छिपकर माता-पिता से बातें करता था। इसकी जानकारी होने पर कुमुद उससे विवाद करती थी। अभिषेक खुद रिलायंस में डीजीएम के पद पर तैनात था। वहीं पत्नी के नाम से एयरटेल के टावर का काम लेता था। इसके लिए एक फर्म बना रखी थी। जिसमें कुमुद ने अपने बहन के बेटे अपूर्व सिंह उर्फ शुभम को भी शामिल कर लिया था। कुमुद और अपूर्व की हरकतों से अभिषेक बहुत परेशान रहता था। उसने दोनों को आदतें सुधारने के लिए कहा तो कुमुद ने उसे ही खुदकुशी करने के लिए कह दिया। इसकी जानकारी होने पर अभिषेक को कई बार समझाया। कुमुद व उसके बहन के बेटे अपूर्व उर्फ शुभम, बेटी कशिश उर्फ बिल्लो और शुभम के दोस्त सुगंध श्रीवास्तव की प्रताड़ना से तंग आकर सोमवार को अभिषेक ने खुदकुशी कर ली। इसके पहले उसने सात पन्ने का सुसाइड नोट अपनी मां के नंबर पर भेजा था।