{"_id":"61c1db85bc8e192e8426e225","slug":"lucknow-while-loading-cash-in-atm-fraud-of-eight-lakhs-the-manager-of-cms-infosystem-filed-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : एटीएम में कैश लोड करने के दौरान आठ लाख की हेराफेरी, सीएमएस इंफोसिस्टम के प्रबंधक ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : एटीएम में कैश लोड करने के दौरान आठ लाख की हेराफेरी, सीएमएस इंफोसिस्टम के प्रबंधक ने दर्ज कराया केस
Tue, 21 Dec 2021 07:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Dec 2021 07:19 PM IST
सार
जसवीर के मुताबिक आदित्य और विवेक जिन एटीएम में रुपये लोड करते थे। वहां कुछ गड़बड़ी होने की बात सामने आई थी। जिस पर दोनों से चार्ज लेकर दूसरे कस्टोडियन को सौंपा गया था। यह बात पता चलते ही आदित्य और विवेक ने कार्यालय आना बंद कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीएम बूथ में नकदी डालने वाली एजेंसी के दो कस्टोडियन ने आठ लाख रुपये की हेराफेरी की। यह हेराफेरी दोनों ने एटीएम बूथ में नकदी डालने केदौरान की। इसके बाद दोनों वापस कार्यालय ही नहीं गये। एटीएम में कम रुपये पड़ने की जानकारी होने एजेंसी ने जांच शुरू की। जिसमें इसे सही पाया गया। इसके बाद एजेंसी के ब्रांच मैनेजर ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक विराजखंड में सीएमएस इंफोसिस्टम का दफ्तर है। एजेंसी के विभिन्न बैंक के एटीएम में कैश लोड करने का काम करती है। ब्रांच मैनेजर जसवीर सिंह के मुताबिक एजेंसी में सुलतानपुर निवासी आदित्य सिंह और गुड़ंबा निवासी विवेक सिंह कस्टोडियन के तौर पर काम करते थे। जसवीर के मुताबिक आदित्य और विवेक जिन एटीएम में रुपये लोड करते थे। वहां कुछ गड़बड़ी होने की बात सामने आई थी। जिस पर दोनों से चार्ज लेकर दूसरे कस्टोडियन को सौंपा गया था। यह बात पता चलते ही आदित्य और विवेक ने कार्यालय आना बंद कर दिया। कॉल किए जाने पर भी वह लोग नहीं आये।
विज्ञापन
नौ एटीएम में रुपये डालने में की हेराफेरी
ब्रांच मैनेजर के मुताबिक जानकारी होने पर एजेंसी ने एक जांच कमेटी गठित की। टीम की पड़ताल में सामने आया कि इन आरोपियों ने हजरतगंज, कैसरबाग, आरडीएसओ, आनन्द नगर, एलडीए कॉलोनी, सिंगार नगर, मानकनगर, चंद्राखेड़ा और मवइया के एटीएम में कम रुपये डाले जाने की बात सामने आई थी। जांच टीम की रिपोर्ट में गबन किए जाने की पुष्टि होने के बा जसवीर सिंह ने हजरतगंज थाने में आदित्य सिंह और विवेक सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन