फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow weather forecast in may month

45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, मौसम वैज्ञानिक बोले - आगे भी तीखे रहेंगे गर्मी के तेवर

Mon, 15 May 2017 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 May 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
lucknow weather forecast in may month
गर्मी ने क‌िया बेहाल - फोटो : amar ujala

लखनऊ में गर्मी के रिकार्ड तोड़ पारे ने रविवार को  शहरियों को मई की अब तक की सबसे गर्म दोपहरी में तपाया। तपन और लू के थपेड़ों संग 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा पहुंचे।

विज्ञापन


अधिकतम पारे ने साल के सबसे गर्म दिन का अहसास कराया। सड़कों पर निकले शहरी 44.7 डिग्री पारे में तपते रहे। पारे की तेजी ने पिछले कई सालों की गर्मी के रिकार्ड को टक्कर दी। 
विज्ञापन


इससे पहले पिछले कई सालों में मई महीने में दिन का अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। पारे केतपते तेवरों से दोपहर ही नहीं, सुबह भी तपी। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर राहगीर तमाम जतन करने के बाद लू और ऊपर से बरसती आग से तपते रहे। दोपहर बाद शबाब पर आई तपन से न तो घरों में लोगों को चैन मिला और न ही बाहर। बड़े चौराहों, बाजारों में दोपहर को सन्नाटा पसरा रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानियों ने राजधानी में सोमवार को भी गर्मी केभीषण तेवर जारी रहने की बात कही है। मौसम विज्ञानियों के अनुमान के मुुताबिक इस दौरान हीट वेव कंडीशन जोरों पर रहने केचलते झुलसाती प्रचंड गर्मी का दौर रहेगा। पारा 45 डिग्री तक हो सकता है।

देखें, ‌प‌िछले कुछ सालों का तापमान

lucknow weather forecast in may month
तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच कुछ यूं नजर आई युव‌त‌ियां - फोटो : amar ujala
पिछले कुछ सालों में मई महीने में जब पारा पहुंचा 44 डिग्री के पार
तारीख                            अधिकतम तापमान
14 मई 2017                       44.7
16 मई 2016                       44.4
24 मई 2015                       44.7
23 मई 2014                       44.3
30 मई 2012                       44.7
13 मई 2010                       44.7
26 मई 2005                       44.7

पिछले 10 सालों में मई महीने केसबसे गर्म दिन(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
तारीख                            तापमान
16 मई 2016                   44.4
24 मई 2015                   44.7
23 मई 2014                   44.3
27 मई 2013                   43.9
30 मई 2012                   44.7
15 मई 2011                   43.1
13 मई 2010                   44.7
01 मई 2009                   43.8
01 मई 2008                   42.6
25 मई 2007                   43.6

‘आसमान साफ होने और गर्म हवाओं के चलते पारा अधिक दर्ज हो रहा है। प्रदेश में कुछेक स्थानों पर हीट वेव्स कंडीशन एक्टिव होने के चलते अधिकतम पारा और भी अधिक दर्ज हो सकता है, लू चलेगी। दो-तीन दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ केचलते होने वाली मौसमी उठापटक से गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। राजधानी समेत प्रदेश के कुछेक इलाकों में बादलों की आवाजाही-बूंदाबांदी, अंधड़ की संभावना है।’ - जेपी गुप्त, निदेशक आंचलिक मौसम विज्ञान केेंद्र लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed