{"_id":"5934ff794f1c1b821c9c788f","slug":"lucknow-weather-forecast-in-june-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से झुलस उठा लखनऊ, रविवार को तपने लगीं सड़कें और छतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से झुलस उठा लखनऊ, रविवार को तपने लगीं सड़कें और छतें
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 45.3 डिग्री पर जा पहुंचा। ये सामान्य 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
आलम यह रहा कि सुबह 10 बजते ही पारा 40 के पार पहुंच गया। सड़कें तपने लगीं। छतें तपने लगीं। लोग बेहाल रहे। कूलर की हवा से भी चैन नहीं मिल पा रहा था। मौसम विज्ञानी के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान तपन से मामूली राहत की संभावना है।
विज्ञापन
रात 8 बजे के बाद तक भी गर्मी से लखनऊवासी बेहाल रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि साफ आसमान से तेज चटख धूप और उत्तर-पश्चिम गर्म हवाओं के चलते प्रदेश ही नहीं लखनऊ में तापमान बढ़ा है।
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और वायुमंडल को मिल रही नमी के चलते अगले 48 घंटों में लखनऊ समेत प्रदेश में मौसमी उठापटक के आसार हैं। लखनऊ समेत आसपास के कुछेक इलाकों मे आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही हो सकती है। जिससे तपन से मामूली राहत मिल सकती है। कुछेक इलाकों में अंधड़ भी आ सकते है।
देखें, जून के महीने के कुछ सालों का रिकॉर्ड
गर्मी में मुंह को ढकते हुए जाती लड़कियां
- फोटो : amar ujala
जून में पिछले कुछ सालों में सबसे गर्म दिन
वर्ष अधिकतम
09 जून 2015 45.7
06 जून 2014 46.3
13 जून 2012 45.4
22 जून 2009 44.8
(नोट 2014 में 6 जून को दर्ज तापमान अधिकतम रिकॉर्ड भी है)
जून के 4 दिनों में पारे की यूं रही चाल
तारीख अधिकतम न्यूनतम
04 जून 45.3 27.8
03 जून 44.5 28.5
02 जून 41.9 26.3
01 जून 39.1 28.5
वर्ष अधिकतम
09 जून 2015 45.7
06 जून 2014 46.3
13 जून 2012 45.4
22 जून 2009 44.8
(नोट 2014 में 6 जून को दर्ज तापमान अधिकतम रिकॉर्ड भी है)
जून के 4 दिनों में पारे की यूं रही चाल
तारीख अधिकतम न्यूनतम
04 जून 45.3 27.8
03 जून 44.5 28.5
02 जून 41.9 26.3
01 जून 39.1 28.5