फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Water plant in Chinhat was running on stolen electricity, will be fined Rs 25 lakh

Lucknow: चिनहट में चोरी की बिजली से चल रहा था वाटर प्लांट, 25 लाख रुपये का होगा जुर्माना

Sat, 28 Mar 2026 08:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 28 Mar 2026 08:11 PM IST
सार

लखनऊ के चिनहट में एक वाटर प्लांट को बिजली चोरी कर चलाया जा रहा था। जांच में मीटर बंद मिला। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Water plant in Chinhat was running on stolen electricity, will be fined Rs 25 lakh
वाटर प्लांट में लगे मीटर की जांच करते हुए टीम के अभियंता - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के चिनहट में शनिवार शाम को एक वाटर प्लांट को चोरी की बिजली से चलाते हुए पकड़ा गया। प्लांट के संचालक ने स्मार्ट मीटर से पहले तार को काटकर मीटर को बाईपास कर लिया था। मामले में करीब 25 लाख रुपये जुर्माना निर्धारित होने का अनुमान है। जानकारी में आने पर प्लांट की बिजली काटकर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन


गोमतीनगर के जोनल मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि चिनहट स्थित आनंदी वाटर पार्क के पीछे मौजूद गुरु का पुरवा में अजय ब्रवेरेज नाम से 49 केवीए के वाटर प्लांट के लिए एलटी पर कनेक्शन लिया गया था। अधिशासी अभियंता पवन वर्मा व एपी सिंह की टीम ने जांच के दौरान पाया कि स्मार्ट मीटर से पहले लगने वाले करंट टर्मिनल के तारों को काट कर सीधे बिजली चोरी की जा रही थी। यह वाटर प्लांट गुरु का पुरवा निवासी अजय सिंह का है जिसको कार्तिक कुमार ने किराए पर लिया था। हालांकि, जांच में स्मार्ट मीटर तो बंद मिला,जिसके कारण विद्युत लोड की खपत का अनुमान नहीं हो सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  19,778 प्रीपेड मीटर की बत्ती बंद, पानी तक को तरसे, मुख्य अभियंता बोले- बैलेंस नहीं तो बिजली नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नारियल फटने से निकली चिंगारी से यज्ञशाला में लगी भीषण आग, राम मंदिर से एक किमी दूर घटी घटना


इस संबंध में कनेक्शन मालिक को नोटिस जारी किया गया है। सबसे बड़ा सवाल है कि एमआरआई बेस बिलिंग के बाद भी कैसे बिजली चोरी की जा रही थी। इस प्रकरण की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed