फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Vice President Jagdeep Dhankhar in the city today, traffic system will remain changed

लखनऊ: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शहर में, बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री

Sun, 17 Dec 2023 07:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 17 Dec 2023 07:32 AM IST
सार

आवागमन व वैकल्पिक मार्ग पर किसी प्रकार के वाहन या ठेले-खोमचे नहीं लगेंगे। चिकित्सकीय इमरजेंसी में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस को ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर लोग संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Vice President Jagdeep Dhankhar in the city today, traffic system will remain changed
आज बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को शहर में रहेंगे। वह राजाजीपुरम स्थित पीएनटी ग्राउंड में आयोजित अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करेंगे। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात में परिवर्तन किया गया है। रविवार सुबह नौ बजे से रोडवेज व सिटी बसों के लिए डायवर्जन लागू होगा। वहीं, छोटे वाहनों के लिए सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान आवागमन व वैकल्पिक मार्ग पर किसी प्रकार के वाहन या ठेले-खोमचे नहीं लगेंगे। चिकित्सकीय इमरजेंसी में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस को ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर लोग संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


छोटे वाहन ऐसे आ-जा सकेंगे
- अमौसी वीआईपी मोड़ से आने वाले वाहन अमौसी एयरपोर्ट (बैरियर) तिराहे से अमौसी वीआईपी गेट की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन तिराहे से दाएं इंटरनेशनल व डोमिस्टिक गेट की ओर से जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाराबिरवा (अवध) चौराहा से आलमबाग चौराहा की तरफ से वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बाराबिरवा चौराहे से दाएं व बाएं होकर जा सकेंगे।
- आलमबाग चौराहे से वाहन आरडीएसओ ओवरब्रिज होते हुए राजाजीपुरम की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन आलमबाग, टेढ़ीपुलिया तिराहा, मवैया तिराहा से बाएं मवैया ओवरब्रिज के रास्ते जाएंगे।
- एवरेडी तिराहा से आने वाले वाहन बालाजी मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन मिल एरिया तिराहे से बाएं व दाएं होकर जाएंगे।
- एसकेडी एकेडमी (जल संस्थान) चौराहा से पीएनटी ग्राउंड चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन एसकेडी एकेडमी (जल संस्थान) चौराहे से दाएं व बाएं होकर जाएंगे।

रोडवेज व सिटी बसों के लिए ये व्यवस्था रहेगी
- शहीद पथ तिराहा कानपुर रोड से बाराबिरवा (अवध) चौराहा, आलमबाग, चारबाग बस अड्डा की तरफ बसें नही जा सकेंगी। इन्हें शहीद पथ होते हुए जाना होगा।
- बाराबिरवा (अवध) चौराहा से आलमबाग, चारबाग बस अड्डा की तरफ बसें नहीं जाएंगी। ये बाराबिरवा चौराहा, बंगलाबाजार चौराहा से बाएं जेल हाउस चौराहा, फतेहअली तालाब चौराहे से बाएं, सीपीएस तिराहे से बाएं, खालसा चौक (आलमबाग टेढ़ी पुलिया) के रास्ते जाएंगी।
- चारबाग व आलमबाग बस अड्डे से बाराबिरवा चौराहे की तरफ बसें नहीं जा सकेंगी। ये बसें खालसा चौक (आलमबाग टेढ़ी पुलिया), सीपीएस तिराहे से दाएं फतेह अली तालाब चौराहा होते हुए जाएंगी।

- आलमबाग चौराहे से आरडीएसओ ओवरब्रिज होते हुए राजाजीपुरम की तरफ सिटी बसें नहीं जा सकेंगी। ये आलमबाग टेढ़ीपुलिया तिराहा, मवैया तिराहा से बाएं, मवैया ओवरब्रिज होते हुए जाएंगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed