फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow VC took meeting with professor

लविविः कैस प्रमोशन के लिए आईक्यूएसी का गठन जरूरी, वीसी ने दिया निर्देश

Fri, 13 May 2022 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Lucknow VC took meeting with professor
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सहयुक्त कॉलेजों से स्पष्ट कहा है कि सभी कॉलेजों में कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (कैस) के तहत प्रमोशन होने चाहिए।
विज्ञापन

किंतु इसके लिए कॉलेजों में इंटरनल क्वॉलिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) का होना जरूरी है। इसका गठन यूजीसी के नियमों के तहत होना चाहिए।
यही नहीं, विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी निदेशक से संबंधित प्राचार्य उसको वेरीफाई भी कराएंगे। इससे नियमों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके।
लविवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बृहस्पतिवार को कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इसके तहत विवि में अब तक लगभग 150 शिक्षकों की प्रोन्नति की जा चुकी है। वहीं कॉलेजों के शिक्षकों को पीएचडी कराने के मामले में उन्होंने कहा कि कॉलेज शिक्षक कम से कम खुद पीएचडी किए हुए हों।
पीएचडी के ऑर्डिनेंस में संशोधन हो चुका है। पूर्व में केवल पीजी कॉलेज के शिक्षक ही पीएचडी करा सकते थे।
लेकिन अब यूजी कॉलेज के शिक्षक भी पीएचडी करा सकते हैं। इसके लिए ऑर्डिनेंस के तहत उनकी अर्हता होनी चाहिए। ऑर्डिनेंस विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कॉलेजों के शिक्षक इसके तहत अप्लाई कर सकते हैं। सभी आवेदन संबंधित विभागाध्यक्षों के पास भेजे जाएंगे। माना जा रहा है कि विश्वविद्यालय पीएचडी के अर्ह शिक्षकों के आवेदन की तिथि भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेजों नैक तथा एनआईआरएफ में आवेदन करने को भी कहा। साथ ही विवि की केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया।
बैठक में लखनऊ के अलावा सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई और रायबरेली के सहायता प्राप्त और राजकीय कालेज के प्राचार्यों और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पूनम टंडन, प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, डीन ऐकडेमिक्स प्रो. राकेश चंद्रा, डीन एडमिशन प्रो. वीके शर्मा, डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. अवधेश त्रिपाठी, प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर, सह समन्वयक प्रवेश संजय मेधावी एवं अनित्य गौरव, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों का डेटा विवि वेबसाइट पर
प्रो. राय ने कॉलेजों को बताया कि उनके छात्र-छात्राओं का पूरा डेटा प्रवेश के बाद विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कॉलेजों में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला शौचालयों में सेनेटरी नैपकिन के लिए वेंडिंग मशीन की व्यवस्था करने को कहा। विवि कालेजों को इसकी सुविधा उपलब्ध भी करा सकता है। विवि की तरह कॉलेज भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाली योजनाएं शुरू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed