फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Vande Bharat train will run between Gomtinagar and Saharanpur from December 9, Railway Board has chan

Lucknow : गोमतीनगर से सहारनपुर के बीच नौ दिसंबर से चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने बदला समय

Thu, 04 Dec 2025 08:03 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 04 Dec 2025 08:03 PM IST
सार

गोमतीनगर से सहारनपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन 9 दिसंबर से चलेगी, जिसमें मुरादाबाद, बरेली और डालीगंज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव तय किया गया है। उधर, बिना सूचना मेगा ब्लॉक बढ़ाने से तेजस और शताब्दी सहित 18 ट्रेनें घंटों फंसी रहीं और कई ट्रेनें 2 से 6 घंटे तक लेट हो गईं।

विज्ञापन
Lucknow: Vande Bharat train will run between Gomtinagar and Saharanpur from December 9, Railway Board has chan
वंदे भारत एक्सप्रेस। फाइल फोटो

विस्तार

सहारनपुर से अब गोमतीनगर के बीच नई वंदे भारत ट्रेन संचालित होगी। पहले लखनऊ तक ट्रेन का संचालन होना था। रेलवे बोर्ड में ट्रेन की समय सारणी जारी की है। नौ दिसंबर से वंदे भारत ट्रेन नियमित रूप से संचालित होगी।
विज्ञापन


आठ नवंबर को लखनऊ से सहारनपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया गया था। तब से रेलवे टाइम टेबल मंथन को लेकर वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू नहीं सका। रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने सहारनपुर से लखनऊ के बीच संचालित वंदे भारत की समय सारणी घोषित की है। नौ दिसंबर को गोमतीनगर से सहारनपुर के बीच और सहारनपुर से गोमतीनगर के लिए 10 दिसंबर को ट्रेन का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन


सहारनपुर से वंदे भारत ट्रेन 26503 प्रातः 5:05 बजे गोमती नगर के लिए रवाना होगी। नजीबाबाद स्टेशन पर प्रातः 6:25 बजे, मुरादाबाद स्टेशन प्रातः 8:00 बजे और बरेली 9:40 बजे पहुंचकर दिन में 2:05 बजे वंदे भारत ट्रेन गोमती नगर स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमतीनगर से वंदे भारत 26504 दिन में 3:10 बजे रवाना होकर बरेली सायं 7:05 बजे, मुरादाबाद 8:35 बजे और नजीबाबाद स्टेशन रात्रि 9:54 बजे पर पहुंचकर रात्रि 11:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। पहले वंदे भारत ट्रेन लखनऊ तक संचालित की जानी थी। अब वंदे भारत ट्रेन गोमती नगर तक संचालित किया जाएगा। ट्रेन संचालन की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

यहां रुकेगी वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन के लिए डालीगंज जंक्शन को नया ठहराव दिया गया है। सहारनपुर से गोमतीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन को रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सितारगंज जंक्शन, सितारगंज सिटी, सीतापुर, डालीगंज में ठहराव दिया गया है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव पांच मिनट, डालीगंज जंक्शन पर ठहराव 10 मिनट और शेष स्टेशनों पर ठहराव की अवधि दो मिनट होगी।

बिना सूचना मेगा ब्लॉक बढ़ाया, तेजस, शताब्दी सहित 18 ट्रेनें फंसीं

लखनऊ मंडल में बिना सूचना मेगा ब्लॉक बढ़ाने से कानपुर सेंट्रल से लखनऊ तक बुधवार को तेजस, शताब्दी सहित 18 ट्रेनें फंस गईं। गुरुवार सुबह रूट पर ट्रेनों का संचालन सुचारू हो सका। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बुधवार को कानपुर-लखनऊ रेल खंड पर आठ घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया था।

यह ब्लॉक सुबह 09:25 से शाम 05:25 बजे तक अमौसी-मानक नगर स्टेशन और जैतीपुर-हरौनी सेक्शन के बीच था। ब्लॉक के दौरान लेवल क्रॉसिंग संख्या एलसी-05/सी और 06/सी के निकट आरसीसी बॉक्स पुशिंग, डीएन लाइन शिफ्टिंग व अन्य इंजीनियरिंग कार्य किए जाने थे। काम पूरा न हो पाने से बिना सूचना के ब्लॉक बढ़ा दिया गया। इससे अप व डाउन लाइन की करीब 18 से अधिक ट्रेनें फंस गई। इससे पूरी रात ट्रेनें विलंब रहीं। गुरुवार सुबह ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका।

छह घंटे तक लेट हुईं ट्रेनें

12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी छह, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 03:30 घंटे, 12179 लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी दो, 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 03:30 घंटे, 11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी 03:45 घंटे, 82502 नई दिल्ली-लखनऊ तेजस दो, 02570 नई दिल्ली- दरभंगा स्पेशल चार घंटे लेट हुई। उतरेटिया-कानपुर सेंट्रल मेमू को रद्द किया गया, जबकि कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चार ट्रेनों को डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed