फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University will conduct unique nationwide research on the changing thinking of Zen-ji

Lucknow News: जेन-जी की बदलती सोच पर लविवि करेगा अनूठा देशव्यापी शोध

Fri, 02 Jan 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University will conduct unique nationwide research on the changing thinking of Zen-ji
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। आज के जेन-जी युवा परिवार को कैसे देखते हैं? क्या उनके लिए संयुक्त परिवार, माता-पिता की जिम्मेदारी और रिश्तों की पारंपरिक सोच पहले जैसी ही है या समय के साथ इसमें बदलाव आया है। मोबाइल, इंटरनेट, सोशल मीडिया, करियर की दौड़ और महानगरों की जीवनशैली ने युवाओं की सोच को किस हद तक बदला है, इसका लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से गहराई से अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन


लविवि के समाजशास्त्र विभाग के प्रो. जय शंकर प्रसाद पांडेय को आईसीएसएसआर का मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट ग्रांट किया गया है। इस शोध के तहत प्रो. जयशंकर देश के चार बड़े महानगरों में जेन-जी और भारतीय परिवारों में आ रहे बदलावों को आसान और व्यावहारिक तरीके से समझने की कोशिश करेंगे। इस परियोजना के लिए प्रो. जय शंकर प्रसाद को 30 लाख रुपये की अनुसंधान राशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन


चार महानगरों के जेन जी पर होगा शोध

इस महत्वपूण अध्ययन के तहत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू जैसे चार बड़े शहरों में युवाओं और परिवारों से बातचीत की जाएगी। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि क्या देशभर में युवाओं की सोच एक जैसी होती जा रही है या फिर क्षेत्रीय और सांस्कृतिक अंतर आज भी परिवारों को प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अनूठे अध्ययन से जेन जी पर नीतियां बनाने में होगी आसानी

जेन- जी पर देश के चार बड़े महानगरों में किए जाने वाले इस बृहद शोध के नतीजे कई स्तरों पर उपयोगी होंगे। नीति-निर्माताओं को यह समझने में मदद मिलेगी कि बदलते पारिवारिक ढांचे के अनुसार शिक्षा, रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा की नीतियां कैसे बनाई जाएं। सामाजिक संगठनों को युवाओं और बुजुर्गों के बीच बढ़ती दूरी को कम करने के उपाय मिलेंगे। वहीं, यह शोध माता-पिता को भी नई पीढ़ी की सोच समझने में मदद करेगा।

कुल मिलाकर, यह परियोजना भारतीय परिवार के भविष्य को समझने की एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी और समाज को समय के साथ संतुलन बनाने की दिशा दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed