{"_id":"626d997bf8b14f61243ca74f","slug":"lucknow-university-will-begin-consultancy-soon-lucknow-news-lko6285993192","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि जल्द शुरू करेगा कंसलटेंसी, न्यू कैंपस स्थित आईएमएस में बनेगा बोर्ड व कॉन्फ्रेंस रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि जल्द शुरू करेगा कंसलटेंसी, न्यू कैंपस स्थित आईएमएस में बनेगा बोर्ड व कॉन्फ्रेंस रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन न्यू कैंपस स्थित संकायों में मूलभूत सुविधाओं में विस्तार करेगा। इस क्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) में नए बोर्ड रूम व वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम की स्थापना की जाएगी।
यहां की लाइब्रेरी का भी उच्चीकरण किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में किया।
सिविल इंजीनियरिंग की प्रयोगशाला को कंसल्टेंसी के लिए उपयुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों के साथ चर्चा की जाएगी।
साथ ही संकाय द्वारा शुरू किए गए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पाठ्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से अपग्रेड किया जाएगा।
इसके बाद प्रो. राय ने इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में बन रही नई लैबों का निरीक्षण भी किया। जल्द ही छह लैब शुरू हो जाएंगी।
बैठक व निरीक्षण में इंजीनियरिंग संकाय के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. आरएस गुप्ता, आईएमएस की ओएसडी प्रो. विनीता काचर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पूनम टंडन आदि उपस्थित थे।