फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university teachers association election.

लखनऊ विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित, नीरज जैन बने अध्यक्ष, विनीत महामंत्री

Thu, 31 Jan 2019 05:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 31 Jan 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
lucknow university teachers association election.
लखनऊ विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन - फोटो : amar ujala

लखनऊ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (लूटा) चुनाव में शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. नीरज जैन अध्यक्ष और गणित विभाग के डॉ. विनीत कुमार वर्मा महामंत्री चुने गए। अध्यक्ष पद पर नीरज जैन ने कांटे की टक्कर में भौतिकी विभाग के डॉ. आरबी सिंह मून को पांच और महामंत्री पद पर डॉ. विनीत कुमार वर्मा ने डॉ. एनवीसी शुक्ला को 194 मतों से हराया। वहीं, तीन उपाध्यक्ष, तीन संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष व संकाय प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय स्टाफ क्लब में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर एक बजे तक 370 में से 180 शिक्षकों ने और तीन बजे तक कुल 350 शिक्षकों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर डॉ. नीरज जैन, डॉ. आरबी सिंह मून, डॉ. बालक दास और डॉ. उदय सिंह राजपूत और महामंत्री पद पर डॉ. एनवीसी शुक्ल व डॉ. विनीत कुमार वर्मा के बीच मुकाबला था।
विज्ञापन


मतगणना शुरू होने से इस पर बहस हुई कि किसी शिक्षक ने सिर्फ टिक, क्रास या अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं तो उसे वैध माना जाए या नहीं? अंत में सभी प्रत्याशियों की सहमति से ऐसे मतों को वैध माना गया। काउंटिंग शुरू होने के साथ ही अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर दिखी, वहीं महामंत्री पद पर एकतरफा रुझान आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी डॉ. एके लाल ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. नीरज जैन और महामंत्री पद पर डॉ. विनीत वर्मा निर्वाचित हुए। डॉ. जैन को 170, डॉ. मून को 165, प्रो. यूएस राजपूत को 14 और प्रो. बालक दास को 18 वोट मिले। महामंत्री में डॉ. वर्मा को 272 और एनवीसी शुक्ला को 78 मत मिले। कुल 350 वोट पड़े और 10 मत अनाधिकृत रहे।

चुने गए पदाधिकारी

अध्यक्ष - डॉ. नीरज जैन
महामंत्री - डॉ. विनीत कुमार वर्मा
उपाध्यक्ष - डॉ. पुनीत मिश्रा, डॉ. अजय आर्या, डॉ. नियाज इस्लाही
संयुक्त मंत्री - डॉ. गुलाम नबी अहमद, भूपेश चंद्र लिटिल, वरुण छाछर
कोषाध्यक्ष - डॉ. अनित्य गौरव
संकाय प्रतिनिधि - कला में मादरी काकोती, सत्यकेतु, अन्नमलाई सेंथिल कुमार, कृष्णाजी, विज्ञान में आकाश अस्थाना, आनंद बल्लव जोशी, सीआर गौतम, फाइन आर्ट्स में संजीव किशोर गौतम, लॉ में चंद्रसेन प्रताप सिंह, कॉमर्स में शैलेश कुमार कौशल, एजुकेशन में आराधना पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed