फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow university teachers association annoyed on attendence by biometric system

लविवि : बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर मचा घमासान, नाराज शिक्षक संघ बोला, रजिस्ट्रार कार्यालय कर रहा सीमा का उल्लंघन

Fri, 05 Aug 2022 07:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 07:15 AM IST
सार

लविवि से पहले एकेटीयू, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी), ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि व पुनर्वास विवि में पहले से यह व्यवस्था प्रभावी है। लगभग सभी जगह शिक्षकों के लिए भी दस से पांच का ही समय निर्धारित है।

विज्ञापन
Lucknow university teachers association annoyed on attendence by biometric system
लखनऊ विश्वविद्यालय

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से सभी शिक्षकों-कर्मचारियों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस की शुरुआत हुई। हालांकि, आधी-अधूरी तैयारी और रजिस्ट्रार द्वारा जारी पत्र पर शिक्षकों में नाराजगी है।

विज्ञापन

उनका कहना है कि रजिस्ट्रार कार्यालय अपनी सीमा का उल्लंघन कर रहा है। जारी पत्र में यह भी स्पष्ट नहीं है कि शिक्षकों के लिए काम के घंटों की न्यूनतम सीमा कितनी है।
विज्ञापन


विवि प्रशासन का कहना है कि शिक्षकों के लिए एक सप्ताह में 40 घंटे काम का उल्लेख नियमों में है। इस हिसाब से उन्हें एक दिन में सात घंटे का समय (सुबह दस से शाम पांच बजे) निर्धारित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शिक्षक संघ का कहना है कि काफी शिक्षकों की कक्षाएं दस बजे से पहले भी लगती हैं। इसे लेकर स्थिति साफ करने की जरूरत है। उधर, कई विभागाध्यक्षाें ने अपने यहां शिक्षकों के साथ बैठक कर कहा है कि उन्हें न्यूनतम सात घंटे रहना ही है।

दूसरी ओर, लखनऊ विवि शिक्षक संघ (लूटा) ने रजिस्ट्रार द्वारा जारी पत्र को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि कुलसचिव कार्यालय अपनी सीमाओं का उल्लंघन करके डीन, हेड व शिक्षकों को आदेशित-निर्देशित कर रहा है। यह शिक्षकों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। यह अनुचित एवं अवैधानिक है। लूटा ने कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को पत्र भेजकर इस पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। लूटा ने यह भी कहा है कि हमने एप्लस प्लस ग्रेड बिना बायोमीट्रिक अटेंडेंस के प्राप्त किया है। इस पर सभी को ध्यान देना चाहिए।


एकेटीयू, आईईटी, पुनर्वास में पहले से लग रही अटेंडेंस
लविवि से पहले एकेटीयू, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी), ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि व पुनर्वास विवि में पहले से यह व्यवस्था प्रभावी है। लगभग सभी जगह शिक्षकों के लिए भी दस से पांच का ही समय निर्धारित है। विश्वविद्यालयों का कहना है कि उनके यहां अधिकतर कक्षाएं इसी बीच की हैं। अगर किसी शिक्षक की क्लास इससे पहले भी है तो उन्हें भी शाम पांच बजे तक रहना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed