फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Students staged a high-voltage drama late at night to free a fellow student from police cu

लखनऊ विवि: साथी को पुलिस से छुड़ाने के लिए छात्रों का देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, दो बजे किया गया रिहा

Tue, 11 Nov 2025 06:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Nov 2025 06:58 AM IST
सार

Lucknow University: लखनऊ विवि में सोमवार की रात जमकर हंगामा हुआ। एक छात्र के हिरासत में लिए जाने की वजह से शुरू हुआ हंगामा उसकी रिहाई के बाद खत्म हुआ। 

विज्ञापन
Lucknow University: Students staged a high-voltage drama late at night to free a fellow student from police cu
लखनऊ विवि में देर रात हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हसनगंज पुलिस ने सोमवार रात में लखनऊ विश्वविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास से पीएचडी के छात्र अमन दुबे को हिरासत में ले लिया। जैसे ही छात्रावास में रहने वाले अन्य छात्रों को इसकी जानकारी मिली, वे हॉस्टल से बाहर निकल आए। सभी लविवि पुलिस चौकी के बाहर एकत्र हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात अमन दुबे को पुलिस ने छोड़ा तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि बिना किसी लिखित शिकायत व विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति के छात्रावास से अमन दुबे को ले जाया गया, जो गलत है। छात्रों ने बताया कि ये धरना-प्रदर्शन अमन दुबे की रिहाई के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शन मामले में पुलिस ने की थी एफआईआर
13 सितंबर को लविवि के राजनीतिशास्त्र विभाग की गैलरी में शोध छात्र अमन दुबे व रिशेंद्र प्रताप सिंह में फिर से मारपीट हुई थी। इसके बाद अमन ने साथी प्रियांशु गुप्ता, शिवाजी यादव, उज्ज्वल सिंह, रजत सिंह, शिवम सिंह, शिखर वर्मा, शिवम कुमार व 25 अज्ञात साथियों के साथ विश्वविद्यालय गेट के बाहर आकर हनुमान सेतु पर प्रदर्शन किया था। इससे यातायात बाधित हो गया था। चौकी प्रभारी शिशिर कुमार ने इस मामले में अमन दुबे और साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को फिर आमने-सामने आए दोनों गुट
सोमवार को एक बार फिर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। गेट नंबर-3 के पास दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार का कहना है कि आरोपियों को थाने लाया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को हुई मारपीट के बाद दूसरे पक्ष ने अमन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसी मामले में पुलिस ने अमन को हिरासत में लिया है।

अगस्त में हुआ था अमन पर हमला

पुलिस के अनुसार, अगस्त में आपसी रंजिश को लेकर अमन दुबे पर एक दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी-डंडे, रॉड व चाकू से हमला किया था। इस मामले में अमन दुबे ने आरोपियों के खिलाफ हसनगंज थाने में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।

रात 1:40 बजे पुलिस ने अमन दुबे को छोड़ा
धरने पर बैठे छात्रों में से शिवम सिंह का आरोप है कि अमन दुबे को बिना किसी एफआईआर के देर रात छात्रावास परिसर के गेट से हसनगंज पुलिस ने उठा लिया। छात्रों के धरने पर बैठने की जानकारी पर देर रात प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी देर रात में हुई है। छात्र अमन दुबे को हिरासत में लेने की सूचना पुलिस ने उन्हें नहीं दी। रात करीब सवा 12 बजे एसीपी अंकित कुमार मौके पहुंचे तो प्रदर्शनकारी छात्रों ने उन्हें घेर लिया। देर रात तक छात्रों को मनाने का प्रयास चलता रहा। रात करीब 1:40 बजे पुलिस ने अमन दुबे को छोड़ दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed