फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow University students angry against fees collection order

लखनऊ विश्वविद्यालय के फीस जमा करने के फरमान से छात्रों में रोष

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
lucknow University students angry against fees collection order
लखनऊ। कोरोना संक्रमण काल में सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को फीस जमा कराने के लिए दबाव न बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। लविवि ने एलएलबी के द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को फीस जमा करने को कहा है। इसके बाद विद्यार्थियों में काफी रोष है। उनका कहना है कि इस समय विद्यार्थी अपने अभिभावकों से किस प्रकार फीस मांगें। इसको लेकर छात्रों ने ऑनलाइन अभियान भी शुरू कर दिया है। लखनऊ विवि सेमेस्टर कक्षाओं की फीस साल में दो बार जमा कराता है। वार्षिक पाठ्यक्रम में विद्यार्थी से सत्र की शुरुआत पर ही पूरी फीस ले ली जाती है। विवि एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट काफी देरी से निकाल पाया था। इसलिए इसकी काउंसलिंग और फीस जमा करने की प्रक्रिया भी नहीं हो पाई थी। लॉकडाउन की अवधि में ही इसका रिजल्ट घोषित किया गया। इसके बाद विवि के विधि संकायाध्यक्ष ने आदेश जारी करके विद्यार्थियों को फीस जमा करने को कहा है। इस पर विद्यार्थियों ने रोष जताया है। उनका कहना है कि जब सरकार ने फीस न लेने का आदेश जारी किया है तो विवि प्रशासन मनमानी क्यों कर रहा है? विद्यार्थियों ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर अभियान भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव का कहना है कि विद्यार्थियों की काउंसलिंग कराया जाना जरूरी है। जिन विद्यार्थियों को फीस जमा करने में समस्या है वे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed