फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university student arrested

लविवि के छात्र ने ही व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले थे अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

Mon, 26 Jul 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
lucknow university student arrested
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो व फोटो बीए तृतीय वर्ष के छात्र ने ही डाले थे। सर्विलांस सेल की मदद से हसनगंज पुलिस ने रविवार को आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। छात्र से पूछताछ में पता चला कि सहपाठी छात्राएं उससे बात नहीं करती थीं, इसी वजह से नाराजगी में उसने व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो व फोटो डालने के साथ ही कुछ छात्राओं पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

लविवि में ऑनलाइन क्लास संचालित करने के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ दिनों से एक नंबर से अश्लील वीडियो व फोटो भेजे जा रहे थे। साथ ही कुछ छात्राओं पर अश्लील व अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें भी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को जोड़ा गया था। इस ग्रुप में भी अश्लील वीडियो, फोटो व मेसेज भेजे जा रहे थे। मामले में लविवि के प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार ने हसनगंज कोतवाली में उक्त नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया था। हसनगंज इंस्पेक्टर यशकांत सिंह ने बताया कि छानबीन कर सर्विलांस की मदद से आदित्य सिंह निवासी पूरे अजमेर शाह, थाना मान्धाता, प्रतापगढ़ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आदित्य लविवि में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है और डालीगंज में अपने मामा के घर पर रहता है। पूछताछ में आदित्य ने बताया कि वह सहपाठी छात्राओं से दोस्ती करना चाहता था, लेकिन वो उससे बात नहीं करती थीं। इसी वजह से उसने गुस्से में व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील फोटो व वीडियो डालने के साथ ही कुछ छात्राओं पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी आदित्य सिंह को कोर्र्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन

विवि करेगा कड़ी कार्रवाई
चीफ प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि विवि प्रशासन भी छात्र के खिलाफ नियमानुसार निष्कासन आदि की विधिक कार्रवाई करेगा। जानकारी के अनुसार उक्त छात्र हिंदी, एआईएच और साइकोलॉजी से पढ़ाई कर रहा था। ऐसे में उसके द्वारा इस तरह की अभद्रता करना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed