फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university starts ideat plan to support students

लखनऊ विश्वविद्यालय बेस्ट आइडिया देने वाले छात्रों की करेगा आर्थिक मदद

Sat, 20 Mar 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
lucknow university starts ideat plan to support students
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के अच्छे विचारों को मूर्त रूप देने के लिए एक पहल शुरू की है। विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के बेस्ट आइडिया को आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से ‘आइडिएट बिजनेस प्लान’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विभाग के सभागार में 24 मार्च को होने वाली इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय और सहयुक्त महाविद्यालयों के विद्यार्थी 23 मार्च तक ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. संजय मेधावी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। विद्यार्थी चाहें तो अकेले या टीम के साथ बिजनेस प्लान दे सकते हैं, लेकिन सदस्यों की संख्या चार से अधिक नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपना बिजनेस आइडिया प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। 10 मिनट में उन्हें इससे जुड़ी जानकारी देनी होगी। इसके लिए निर्णायक टीम उनका परीक्षण करेगी। विद्यार्थियों के आइडिया कितने उपयोगी व बाजार के लिहाज से सही हैं, यह चयन का आधार होगा। अंतिम रूप से चयनित आइडिया को भाऊराव देवरस शोध पीठ की ओर से बिजनेस के रूप में संचालित करने के लिए आर्थिक सहयोग भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एक अच्छे इंटरप्रेन्योर के रूप में तैयार करना है। विद्यार्थियों के पास काफी अच्छे विचार होते हैं, लेकिन उनके विचारों को कई बार मंच नहीं मिल पाता है। हमारी कोशिश उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना व आर्थिक सहयोग करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed