फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university starts admission process in Med, Bped

लखनऊ विश्वविद्यालय में एमएड, बीपीएड कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

Sat, 16 Apr 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
lucknow university starts admission process in Med, Bped
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में एमएड, एमपीएड, बीपीएड कोर्सों के लिए प्रवेश आवेदन शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हो गए। विवि प्रशासन के अनुसार प्रवेश आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर एडमिशन पेज पर जाकर प्रवेश संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

एडमिशन फॉर्म अभ्यर्थी मोबाइल के माध्यम से विवि की वेबसाइट के माध्यम से या विवि का एप डाउनलोड कर भी भर सकते हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे वेबसाइट पर ब्रोशर में दी गई जानकारी पढ़ने के बाद ही आवेदन फॉर्म भरें। अभ्यर्थी फोटो व सिग्नेचर की स्कैन कॉपी निर्धारित फार्मेट में ही अपलोड करें। अभ्यर्थी प्रवेश फॉर्म की फीस ऑनलाइन जमा करने के बाद 72 घंटे से पहले दोबारा न जमा करें। किसी तरह की दिक्कत पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

छह सर्टिफिकेट कोर्सों की भी प्रक्रिया शुरू
लविवि में उक्त के साथ ही एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्सों आलिम, फाजिल-ए-अदब, दाबिर-ए-माहिर, दाबिर-ए-कामिल, फाजिल-ए-तफ्सीर (सुन्नी), फाजिल-ए-तफ्सीर (शिया) के आवेदन शुरू हो गए हैं। फाजिल-ए-तफ्सीर (सुन्नी), फाजिल-ए-तफ्सीर (शिया) में 10-10 और अन्य में 60-60 सीटें हैं। सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 800 और एससी-एसटी, पीएच के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। इसकी कोर्स फी 2199 रुपये और आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉ के छात्रों का होगा डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन
लविवि में एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के चौथे, छठे, आठवें और 10वें सेमेस्टर तथा एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की सम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। डीन लॉ प्रो. सीपी सिंह ने बताया कि प्रवेश लेने वाले छात्रों को सबसे पहले विभाग से वेरिफिकेशन कराना होगा। विद्यार्थी अपनी मार्क्सशीट विभाग में जमा करेंगे। उसके बाद विभाग उसे यूनिवर्सिटी पोर्टल पर वेरिफाई करेगा। इसके बाद छात्र अपनी फीस यूनिवर्सिटी पोर्टल पर जमा कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है।

पुनर्वास विवि में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि में नए सत्र 2022-23 में विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने बताया कि डीन कॉमर्स प्रो. नागेंद्र यादव को प्रवेश निदेशक नामित किया गया है। जल्द ही वे अपनी कमेटियों का गठन कर प्रवेश संबधित अन्य प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed