{"_id":"62509b54a71eea00be677d52","slug":"lucknow-university-semester-exam-lucknow-news-lko625254719","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पंखा, गर्मी में परीक्षा दे रहे थे विद्यार्थी, लविवि वीसी के निरीक्षण में मिली खामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पंखा, गर्मी में परीक्षा दे रहे थे विद्यार्थी, लविवि वीसी के निरीक्षण में मिली खामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लविवि प्रशासन पहली बार चार जिलों में आयोजित की जा रही सेमेस्टर परीक्षाओं पर कड़ी नजर रख रहा है। एक तरफ जहां उड़ाका दल की टीमें केंद्रों का भ्रमण कर रही हैं, वहीं विवि के आला अधिकारी भी जिलों का दौरा कर रहे हैं। शुक्रवार को कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने सीतापुर स्थित परीक्षा केंद्रों आरएमपी डिग्री कॉलेज, ग्रीन फील्ड डिग्री कॉलेज, श्री डीपी वर्मा मेमोरियल डिग्री कॉलेज, स्व. दयाशंकर पटेल डिग्री कॉलेज और संत सूरज बाबू महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। ग्रीन फील्ड डिग्री कॉलेज के कक्ष संख्या 202 में आगे मात्र तीन पंखे थे, बाकी पीछे की तरफ कोई पंखा नहीं लगा था। इस पर कुलपति ने नाराजगी जताई और केंद्र अध्यक्ष को तुरंत पंखा लगवाने का निर्देश दिया।
इसी प्रकार संत सूरज बाबू महाविद्यालय में कुलपति ने परीक्षा के साथ-साथ अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। वहां पर साफ -सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर केंद्र अध्यक्ष को व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण में प्रो. निशी पांडेय, चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, डॉ. ओपी शुक्ला, डॉ. महेंद्र अग्निहोत्री, डॉ. आशीष अवस्थी, डॉ. राहुल पांडेय, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. प्रवीश प्रकाश आदि मौजूद थे।
पारिश्रमिक न दिए जाने पर जताई नाराजगी
लविवि सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) ने सेमेस्टर परीक्षाओं में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को परीक्षा पारिश्रमिक का भुगतान न करने पर नाराजगी जताई है। कुलपति को भेजे पत्र में लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय व महामंत्री डॉ. अंशु केडिया ने कहा है कि 25 फरवरी से परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन अभी तक पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि विश्वविद्यालय कॉलेजों से प्रति विद्यार्थी परीक्षा शुल्क परीक्षा शुरू होने से पहले ही ले लेता है। कक्ष निरीक्षक से लेकर परीक्षा संबंधित अन्य व्यय शुल्क लिए जाने के बाद भी विवि द्वारा भुगतान नहीं किया जाता है, जबकि विवि में कक्ष निरीक्षक व अन्य मानदेय परीक्षा के ही दौरान भुगतान कर दिया जाता है। उन्होंने जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।