फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university rollback fees hike order

हॉस्टल फीस मामला: लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रों को बड़ी राहत

Sat, 22 Jul 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
lucknow university rollback fees hike order
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

आखिर एलयू ने छात्र संगठनों के आंदोलन के बाद बढ़ी हुई हॉस्टल फीस शनिवार को वापस ले ली। यानी हॉस्टल फीस स्ट्रक्चर पिछले साल की तरह ही रहेगा। हालांकि इस साल चार हॉस्टल (दो बॉयज, दो गर्ल्स) सेल्फ फाइनेंस के दायरे में होंगे।

विज्ञापन


पिछले साल दो हॉस्टल (एक बॉयज, एक गर्ल्स) सेल्फ फाइनेंस के दायरे में थे। सेल्फ फाइनेंस हॉस्टल स्ववितत्तपोषित पाठ्यक्रमों के लिए अनिवार्य नहीं होगा।

ज्यादा सुविधाओं की चाहत रखने वाले स्टूडेंट्स अपनी मर्जी से इन हॉस्टल मे रह सकेंगे। कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने अगले साल हॉस्टल फीस बढ़ाने के लिए अभी से समिति बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

छह गुना बढ़ा दी थी फीस

lucknow university rollback fees hike order
लखनऊ य‌ूनिवर्सिटी - फोटो : demo pic

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों के स्टूडेंट्स की हॉस्टल फीस छह गुना तक बढ़ा दी थी।

पिछले साल तक सभी स्टूडेंट्स से एक समान हॉस्टल फीस ली जाती थी। इस साल सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों के लिए सेल्फ फाइनेंस हॉस्टल की नई व्यवस्था लागू की गई थी।

पिछले साल तक विवि में केवल दो हॉस्टल ही सेल्फ फाइनेंस के दायरे में थे। एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा ने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया था।

लविवि प्रशासन ने स्टूडेंट्स ने शनिवार को साढ़े तीन बजे वार्ता के लिए बुलाया था। वार्ता के बाद कुलपति ने बढ़ी फीस वापस लेने का एलान किया। इससे स्टूडेंट्स में खुशी की लहर दौड़ गई।

जानिए आपको कितनी मिली राहत

lucknow university rollback fees hike order
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala

सेल्फ फाइनेंस वाले में एक बेड वाले कमरे की फीस पिछले साल 18 हजार थी जिसे बढ़ाकर 39,750 रुपये और दो बेड वाले कमरे का 15,600 रुपये से बढ़ाकर 25,350 रुपये कर दी गई थी।

सामान्य हॉस्टल की फीस में भी बढ़ोतरी की गई थी। फीस बढ़ोतरी के बाद एक बेड वाले कमरे की फीस 6400 रुपये से बढ़कर 9000 और दो बेड वाले कमरे की फीस 5800 रुपये से बढ़ाकर 8850 रुपये हॉस्टल फीस होनी थी। अब पिछले साल के बराबर ही फीस देनी होगी जिससे स्टूडेंट्स को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed