{"_id":"6ac73e4f21aae5bfe201344a","slug":"lucknow-university-news-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1956881-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्टैनफोर्ड की टॉप-2% वैज्ञानिकों की सूची में एलयू के 14 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्टैनफोर्ड की टॉप-2% वैज्ञानिकों की सूची में एलयू के 14 शिक्षक
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 14 संकाय सदस्यों ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की 2026 सूची में जगह बनाई है। सूची एल्सेवियर के स्कोपस उद्धरण डाटा और साइंस-मेट्रिक्स वर्गीकरण के आधार पर तैयार की गई है। एकल-वर्षीय प्रभाव सूची में 14 और आजीवन प्रभाव सूची में एलयू के पांच वैज्ञानिक शामिल हैं।
एकल-वर्षीय सूची में प्राणि विज्ञान के प्रो. ओमकार, बायोकेमिस्ट्री के प्रो. मधुकमले, रसायन विज्ञान के डॉ. विनोद कुमार वशिष्ठ, भौतिकी के प्रो. अमृतांशु शुक्ला, प्राणि विज्ञान के प्रो. मोहम्मद इस्राइल अंसारी, वनस्पति विज्ञान की डॉ. नलिनी पांडे, भौतिकी के डॉ. चंद्रकिरण गौतम, डॉ. मनोज कुमार जैन, भौतिकी के डॉ. विवेक कुमार सिंह, रसायन विज्ञान के प्रो. अभिनव कुमार, भूविज्ञान के प्रो. इंद्र बीर सिंह, सांख्यिकी के डॉ. शशि भूषण, प्राणि विज्ञान की प्रो. मोनिशा बनर्जी और वनस्पति विज्ञान के डॉ. प्रदीप कुमार शामिल हैं।
वहीं, आजीवन प्रभाव सूची में प्रो. विष्णु जी राम, प्रो. इंद्र बीर सिंह, प्रो. ओमकार, प्रो. अमृतांशु शुक्ला और डॉ. चंद्रकिरण गौतम को स्थान मिला है। विश्वविद्यालय के अनुसार, चयनित वैज्ञानिकों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, भूविज्ञान, जैव-रसायन और वनस्पति विज्ञान समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय शोध किया है।
विज्ञापन
कुलपति ने सभी चयनित वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि कुलाधिपति के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय लगातार नए अकादमिक और अनुसंधान प्रतिमान स्थापित कर रहा है। 14 वैज्ञानिकों का शीर्ष दो प्रतिशत में शामिल होना विश्वविद्यालय के शोध इकोसिस्टम और अकादमिक समर्पण का प्रमाण है।