{"_id":"63335be55fd1bb336e4c809b","slug":"lucknow-university-lucknow-news-lko6504101194","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि के एलएलबी ऑनर्स समेत पांच पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक अक्तूबर तक फीस जमा करनी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि के एलएलबी ऑनर्स समेत पांच पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक अक्तूबर तक फीस जमा करनी होगी
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि के स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया तेजी से संपन्न कराई जा रही है ताकि जल्द से जल्द से सत्र शुरू किया जा सके। एलएलबी ऑनर्स, बीकॉम एनईपी, बीकॉम ऑनर्स, बीवीए, बीएफए, बीसीए, बीबीए, डी फार्मा, बीजेएमसी, बीएससी एग्रीकल्चर और बीएलएड में प्रवेश के लिए दूसरी अलॉटमेंट व अपग्रेडेशन परिणाम 28 को जारी किया जाएगा।
अभ्यर्थियों की मेरिट व विकल्प भरने के आधार पर दूसरी अलॉटमेंट सूची व अप्रग्रेडेशन का परिणाम जारी किया जाएगा। छात्र अपने लॉगइन आईडी के माध्यम से इसे दोपहर दो बजे के बाद देख सकेंगे। इस परिणाम में जो भी छात्र शामिल होंगे, उन्हें आवंटित फीस जमा करने का मौका एक अक्तूबर तक ही दिया जाएगा।
30 को होगा प्रमाण पत्रों का सत्यापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश के अंतर्गत बीबीए, बीबीए टूरिज्म, बीसीए, डीफार्मा में प्रवेश लिए हुए नए छात्रों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 30 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि बीबीए, बीबीए आईबी और बीबीए एमएस के छात्रों का प्रमाण पत्रों का सत्यापन लविवि नवीन कैंपस के आईएमएम में होगा। वहीं बीबीए टूरिज्म के छात्रों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन लविवि नवीन कैंपस के इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म स्टडीज में होगा। बीसीए के छात्रों का प्रमाण पत्र लविवि नवीन कैंपस के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग में होगा। वहीं डीफार्मा के छात्रों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन लविवि नवीन कैंपस के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में होगा। छात्रों को प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर के साथ, अपने मूल अभिलेखों व सभी प्रकार के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल कॉपी के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए पहुंचे छात्र
लविवि के बीकॉम एनईपी, बीकॉम ऑनर्स, बीवीए, बीएफए और एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के नवप्रवेषित छात्रों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन मंगलवार सुबह 10 बजे से हुआ। प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए काफी संख्या में छात्र पहुंचे। लविवि के पुराने कैंपस में कला व वाणिज्य संकाय में और नवीन कैंपस में विधि संकाय में प्रमाण पत्रों का सत्यापन हुआ। इनकी प्रवेश प्रक्रिया अब पूर्ण हो चुकी है।