फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university

Lucknow News: लैंगिक संवेदना और मानवाधिकार की पढ़ाई कराएगा लविवि

Fri, 24 Mar 2023 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
lucknow university
लखनऊ। लविवि में नए शैक्षणिक सत्र से लैंगिक संवेदना और मानवाधिकारों से संबंधित पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। ये पाठ्यक्रम विवि के महिला अध्ययन संस्थान में संचालित होंगे। इन पाठ्यक्रमों में सामान्य विद्यार्थियों के साथ ही राज्य कर्मचारी, पुलिस के जवान और समाज से सीधे तौर पर जुड़े लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन संस्थान की समन्वयक प्रो. मनिनि श्रीवास्तव ने बताया कि ये पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति के तहत के शुरू किए जा रहे हैं। ये अल्प अवधि के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स होंगे। संस्थान की बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में इन पाठ्यक्रमों के प्रस्तावों पर मुहर भी लग गई है। उन्होंने बताया कि ये कोर्स लोगों को लैंगिक संवेदनशीलता, उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण और कानूनी समझ के साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से समाज में लिंग आधारित हिंसात्मक अपराधों को कम करने में मदद भी मिलेगी। इन पाठ्यक्रमों में बीस-बीस सीटों का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


अभी ये कोर्स हो रहे संचालित
महिला अध्ययन संस्थान की समन्वयक मनिनि श्रीवास्तव ने बताया कि अभी संस्थान में तीस-तीस सीटों के दो पाठ्यक्रम पीजी डिप्लोमा इन गर्भ संस्थान और एमए इन विमेन स्टडीज संचालित हो रहे हैं। इसके साथ महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए तीन वोकेशनल कोर्स भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed