{"_id":"63fbc3011d289a859605e4e4","slug":"lucknow-university-lucknow-news-c-13-1-lko1020-105166-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : शोध मेधा छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : शोध मेधा छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लविवि ने शोध छात्राओं के लिए शुरू की गई छात्रवृत्ति शोध मेधा के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र छात्राएं 15 मार्च तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकती हैं। लविवि की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत महिला शोधार्थियों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। वर्तमान में विवि की 20 छात्राओं को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विवि प्रतिवर्ष साक्षात्कार के जरिये दस छात्राओं को यह छात्रवृत्ति देता है। आवेदक यूजीसी नेट की परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही आवेदक अन्य किसी छात्रवृत्ति का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
छात्र कल्याण स्कॉलरशिप के लिए 313 आवेदन
विवि में छात्रों की आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई छात्र कल्याण स्कॉलरशिप के लिए अब तक 313 अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं। कर्मयोगी छात्रवृत्ति के लिए भी 222 आवेदकों ने आवेदन किया है। इन दोनों छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए अंतिम तारीख 22 फरवरी थी।
विज्ञापन
छात्र कल्याण स्कॉलरशिप के लिए 313 आवेदन
विवि में छात्रों की आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई छात्र कल्याण स्कॉलरशिप के लिए अब तक 313 अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं। कर्मयोगी छात्रवृत्ति के लिए भी 222 आवेदकों ने आवेदन किया है। इन दोनों छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए अंतिम तारीख 22 फरवरी थी।
विज्ञापन