फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Ladybird beetles will control insects, Lviv will conduct research

Lucknow University: लेडीबर्ड बीटल से कीटों पर लगेगी लगाम, लविवि करेगा शोध, चार लाख का बजट स्वीकृत

Sat, 09 May 2026 08:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 09 May 2026 08:23 PM IST
सार

लेडीबर्ड बीटल सामान्यतः माहू या लाही जैसे कीटों का शिकार करती है। वैज्ञानिक अब यह समझने का प्रयास करेंगे कि लेडीबर्ड के रासायनिक अवशेष और गंध एफिड्स के व्यवहार, भोजन ग्रहण करने की प्रवृत्ति, विकास और प्रजनन दर को किस तरह प्रभावित करते हैं।

विज्ञापन
Lucknow University: Ladybird beetles will control insects, Lviv will conduct research
लखनऊ विश्वविद्यालय

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में अब कृषि में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक कीटनाशकों के विकल्प पर शोध किया जाएगा। प्रदेश सरकार के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत इस परियोजना के लिए चार लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। शोध में लेडीबर्ड बीटल के प्राकृतिक रासायनिक संकेतों का उपयोग कर हानिकारक कीटों के नियंत्रण की संभावनाओं का अध्ययन होगा।

विज्ञापन


शोध का मुख्य फोकस लेडीबर्ड बीटल के “नॉन-कंजम्पटिव प्रभावों” पर रहेगा। लेडीबर्ड बीटल सामान्यतः माहू या लाही जैसे कीटों का शिकार करती है। वैज्ञानिक अब यह समझने का प्रयास करेंगे कि लेडीबर्ड के रासायनिक अवशेष और गंध एफिड्स के व्यवहार, भोजन ग्रहण करने की प्रवृत्ति, विकास और प्रजनन दर को किस तरह प्रभावित करते हैं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने दिखाए तेवर, झांसी में तापमान 40 पार

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंसेफेलाइटिस पर बड़ी जीत, इस साल नहीं हुई एक भी मौत, गोरखपुर की ये पद्धति बनी 'रामबाण'; जानें पूरी डिटेल


विशेषज्ञों के अनुसार, लेडीबर्ड की उपस्थिति से पैदा होने वाला “भय का मनोविज्ञान” हानिकारक कीटों को फसलों से दूर रखने और उनकी आबादी सीमित करने में प्रभावी हो सकता है। शुरुआती प्रयोगशाला अध्ययनों में लेडीबर्ड बीटल के अर्क के प्रभाव से एफिड्स की जीवित रहने की क्षमता में कमी और उनके व्यवहार में बदलाव देखने को मिला है।


वर्तमान में कृषि क्षेत्र में कीट नियंत्रण के लिए सिंथेटिक कीटनाशकों का व्यापक इस्तेमाल किया जाता है। इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि कीटों में प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित हो जाती है। विश्वविद्यालय की सहायक आचार्या तृप्ति यादव के नेतृत्व में होने वाला यह शोध समेकित कीट प्रबंधन (आईपीएम) के सिद्धांतों के अनुरूप स्थायी और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प विकसित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह परियोजना भविष्य में बायो-पेस्टिसाइड के विकास के नए रास्ते खोलेगी, जिससे किसानों को कम लागत और सुरक्षित कीट नियंत्रण तकनीक मिल सकेगी। इससे फसलों की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

सहायक आचार्या एवं शोध सहायक, जंतु विज्ञान विभाग, तृप्ति यादव के अनुसार इस शोध का उद्देश्य लेडीबर्ड के रासायनिक अवशेषों और गंध के प्रभावों को समझना है। ये अवशेष एफिड्स के व्यवहार, भोजन ग्रहण करने की प्रवृत्ति, विकास और प्रजनन दर को प्रभावित करते हैं। लेडीबर्ड की उपस्थिति से उत्पन्न ‘भय का मनोविज्ञान’ कीटों की आबादी सीमित करने में प्रभावी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed