फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Hopes for salary hike after a long wait.

लविवि : लंबे इंतजार के बाद वेतन बढ़ने की उम्मीद

Tue, 29 Sep 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Hopes for salary hike after a long wait.
लविवि
लखनऊ। लंबे समय से वेतन वृद्धि की उम्मीद लगाए बैठे लखनऊ विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए मंगलवार की वित्त समिति की बैठक अहम हो सकती है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में बजट के साथ सेल्फ फाइनेंस शिक्षकों और नियत वेतन कर्मचारियों के हित से जुड़े कई प्रस्ताव रखे जाने हैं। इनमें वेतन और पारिश्रमिक बढ़ाने के प्रस्ताव भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

नियत वेतन कर्मचारियों के लिए 11,600 रुपये के नियत वेतन को बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। वहीं, जिन नियत वेतन कर्मचारियों को अभी 17 हजार रुपये वेतन मिल रहा है, उनका वेतन 21,400 रुपये किए जाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जा सकता है। इससे नियत वेतन कर्मचारियों के वेतन में चार से छह हजार रुपये तक की बढ़ोतरी का रास्ता खुल सकता है। इस प्रस्ताव से करीब 94 कर्मचारियों के लाभान्वित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अतिथि शिक्षकों के पारिश्रमिक में भी वृद्धि के संकेत

सेल्फ फाइनेंस में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के पारिश्रमिक में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखे जाने के संकेत हैं। इसके तहत थ्योरी की कक्षा के लिए 1500 रुपये और प्रैक्टिकल कक्षा के लिए 750 रुपये प्रति घंटा पारिश्रमिक देने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। मौजूदा व्यवस्था में करीब 35 हजार रुपये मिलने की स्थिति में यह बढ़ोतरी होने पर पारिश्रमिक करीब 50 हजार रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविदा शिक्षकों के वेतन में तीन फीसदी वृद्धि की तैयारी
इसके अलावा संविदा शिक्षकों के लिए भी तीन फीसदी वेतन वृद्धि का प्रस्ताव रखने की तैयारी है। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों और शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए जो भी संभव है, उसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वित्त समिति की बैठक में कर्मचारियों और शिक्षकों के हित से जुड़े प्रस्तावों के साथ कई अन्य अहम प्रस्ताव भी आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed