{"_id":"62df96be4d073c2fdf1169a8","slug":"lucknow-university-gets-a-plus-plus-in-naac-grading","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow University: लविवि को नैक में ए प्लस प्लस ग्रेड, शिक्षक-कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई देकर मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow University: लविवि को नैक में ए प्लस प्लस ग्रेड, शिक्षक-कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई देकर मनाई खुशी
Tue, 26 Jul 2022 03:06 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Jul 2022 03:06 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय ने नैक ग्रेडिंग में ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त किया है। इस पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय ने लंबी कवायद के बाद राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद (नैक) में ए प्लस प्लस ग्रेडिंग प्राप्त की है। विश्वविद्यालय में नैक की टीम ने 21 से 23 जुलाई तक स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसके बाद सोमवार को सुबह परिणाम जारी किया गया है। परिणाम की जानकारी होते ही विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल है। शिक्षक-कर्मचारी सभी एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय ए प्लस प्लस (A++) ग्रेड प्राप्त करने वाला प्रदेश का एकमात्र विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने वर्ष 2014 में नैक में बी ग्रेड प्राप्त किया था। जो 2019 में समाप्त हुआ था। इसके बाद कोविड व अन्य कारणों से विश्वविद्यालय दो साल इसके लिए आवेदन नहीं कर सका। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने आने के साथ ही इसके लिए कवायद शुरू कर दी थी। स्थलीय चीजों को सुधारने के साथ लंबी कवायद के बाद सेल्फ एसेसमेंट रिपोर्ट (एसएसआर) नैक में सब्मिट की गई। जिसके बाद विश्वविद्यालय को बड़ी सफलता मिली। उसने ऊंची छलांग लगाते हुए ए प्लस प्लस ग्रेड हासिल किया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में पिछले कुछ वर्षों से आर्थिक संकट बना हुआ है। पिछले साल विश्वविद्यालय से चार जिलों रायबरेली, सीतापुर, हरदोई व लखीमपुर खीरी के कॉलेजों को संबद्ध किए गया। तमाम आर्थिक दिक्कतों के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ी मेहनत और लगन से ऊंचा लक्ष्य प्राप्त किया है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि यह सामूहिक प्रयास और तैयारियों का नतीजा रहा कि हमें अच्छी ग्रेड मिली। हमें शिक्षकों व विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं व संसाधन देने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
नेशनल पीजी को लगा झटका
लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ ही नेशनल पीजी कॉलेज ने भी नैक एक्रीडिटेशन के लिए आवेदन किया था। यहां भी 21 व 22 जुलाई को नैक की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसके बाद मंगलवार को जारी परिणाम में कॉलेज को बी प्लस प्लस से संतोष करना पड़ा। जबकि पिछली बार कॉलेज को ए ग्रेड मिला था। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हम समीक्षा करेंगे कि कहां कमियां रह गईं और आगे उसे बेहतर करके फिर से नैक में जाएंगे।