फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university exam

Lucknow News: पांच दिन बाद झुका लविवि प्रशासन

Sun, 17 Dec 2023 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 17 Dec 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
lucknow university exam
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा देने से रोके गए 11 विद्यार्थियों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। पांच दिन बाद लविवि प्रशासन ने छात्रों की परीक्षा कराने की सहमति देते हुए प्रवेश पत्र जारी कर दिए। इन छात्रों की छूटी हुई परीक्षा भी कराई जाएगी। इसके लिए छात्रों को अगले सेमेस्टर में उपस्थिति पूरी करने से संबंधित शपथ पत्र भी देना होगा।
विज्ञापन


लविवि प्रशासन ने अलग-अलग विभागों के 11 छात्रों की उपस्थिति कम होने की बात कहते हुए प्रवेश पत्र रोक दिए थे। इस मामले में छात्रों का आरोप था कि छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर भूख हड़ताल करने की वजह से बदले की नीयत से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। नाराज छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर परीक्षा में शामिल करने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। इस दौरान कई छात्रों की हालत खराब हुई, लेकिन भूख हड़ताल जारी रही। आखिरकार शनिवार को लविवि प्रशासन ने छात्रों की मांग मान ली। छात्र विंध्यवासिनी शुक्ला ने इसे छात्रों के साझा संघर्ष की जीत बताया। भूख हड़ताल में विंध्यवासिनी शुक्ला, प्रिंस कुमार, मंगेश यादव, आलोक मिश्रा, आकाश पांडेय, शशि प्रकाश, उत्कर्ष तिवारी, रितिक राय, प्रसन्न शुक्ला, रजत अग्रहरि और शैलेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन


...तो मुख्यमंत्री कार्यालय के दबाव पर हुआ निर्णय
हड़ताल पर बैठे विंध्यवासिनी शुक्ला ने बताया कि छात्रों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सामने भी मामला उठाया था। इसके बाद भी लविवि प्रशासन की ओर से कोई फैसला न लिए जाने पर मुख्यमंत्री कार्यालय को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। मुख्यमंत्री कार्यालय के दबाव में छात्रों के हित में लविवि प्रशासन ने निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि छात्रों के मामलों में शिक्षक संघ द्वारा पत्र लिखने पर भी नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बंद कमरे में कराई मध्यस्थता
डीएम सूर्यपाल गंगवार ने लविवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय और छात्रों के बीच बंद कमरे में मध्यस्थता करवाई। परीक्षा की अनुमति मिलने से छात्रों में खुशी की लहर थी। छात्रों ने इसके लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और लुआक्टा के साथ ही कुलपति को भी धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed