{"_id":"640a3d3514864c19ab008514","slug":"lucknow-university-exam-lucknow-news-c-13-lko1018-121293-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीपीएड-एमपीएड सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीपीएड-एमपीएड सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को बीपीएड व एमपीएड समेत नौ पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। 17 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी।
विवि के परीक्षा विभाग की ओर से वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रमों को छात्रों की सुविधा के लिए अपलोड भी किया गया है। इनमें बीपीएड, एमपीएड, एमए फिलॉसिफी, एमए न्यूट्रीशन, एमए पब्लिक हेल्थ, एमए व एमएससी मैथेमेटिक्स, एमए लिंग्विस्टिक्स, एमए जियोग्राफी, एमए अंग्रेजी व एम पब्लिक पॉलिसी विषय शामिल हैं। सभी परीक्षाएं पहले व तीसरे सेमेस्टर की हैं।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के मुताबिक, सभी परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक होंगी।