फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two Sub-Inspectors submitted conflicting reports against a theft accused; Court displeased.

लखनऊ: चोरी के आरोपी के खिलाफ दो दरोगा ने दी अलग-अलग रिपोर्ट, कोर्ट नाराज, जांच का आदेश दिया

Mon, 28 Sep 2026 11:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 28 Sep 2026 11:20 PM IST
सार

कोर्ट ने इस विरोधाभास को जांच का विषय बताया है। एक तरफ आरोपी को 20 वर्षों से उसी पते पर न रहना बताया गया। वहीं, 2022 की चार्जशीट में उसे उसी पते पर निवास करते दिखाया गया।

विज्ञापन
Lucknow: Two Sub-Inspectors submitted conflicting reports against a theft accused; Court displeased.
सांकतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मलिहाबाद थाने में दर्ज चोरी के एक मामले में दो दरोगाओं ने आरोपी के पते को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट दी। इस पर एडीजे रविंद्र प्रसाद गुप्ता ने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस आयुक्त को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 14 अक्तूबर की तारीख तय की है। आयुक्त को अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा गया है।

विज्ञापन


आरोपी सुमित सिंह चोरी के मामले में काफी समय से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट और कुर्की का आदेश जारी कर रखा है। दरोगा शुभम ने रिपोर्ट दी कि सुरेश प्रसाद के प्रमाणपत्र के अनुसार सुमित सिंह पिछले 20 वर्षों से हरदोई के अल्लीपुर गांव में नहीं रह रहा है। वहीं, विवेचक दरोगा बृजपाल सिंह ने वर्ष 2022 की चार्जशीट में आरोपी के उसी पते पर रहने की पुष्टि की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: चक्रवाती बारिश खत्म होते ही मौसम ने लिया यू-टर्न, पूरे प्रदेश में खिली तेज धूप; आठ डिग्री तक चढ़ेगा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "न्यायपालिका में राजभाषा हिंदी का इस्तेमाल बढ़ाना जरूरी", उप मुख्यमंत्री बोले- ये आम जनता के लिए जरूरी


कोर्ट ने इस विरोधाभास को जांच का विषय बताया है। एक तरफ आरोपी को 20 वर्षों से उसी पते पर न रहना बताया गया। वहीं, 2022 की चार्जशीट में उसे उसी पते पर निवास करते दिखाया गया। प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद को 14 अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर स्थिति स्पष्ट करनी होगी। पुलिस आयुक्त को भी दोनों दरोगाओं की अलग-अलग रिपोर्ट पर जांच कर कोर्ट को रिपोर्ट देनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed