{"_id":"683dced2bfb7801910069d3d","slug":"lucknow-two-parties-fight-over-a-minor-dispute-fir-registered-against-five-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मामूली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, पांच पर के दर्ज, एक पक्ष ने युवती के फाड़े कपड़े, की अश्लीलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मामूली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, पांच पर के दर्ज, एक पक्ष ने युवती के फाड़े कपड़े, की अश्लीलता
Mon, 02 Jun 2025 09:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:48 PM IST
सार
लखनऊ के काकोरी में मामूली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के काकोरी में नल पर पानी भरने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से तीन लोगों ने युवती के कपड़े फाड़ डाले। दोनों पक्षों पर लूटपाट का भी आरोप है। पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों से पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी युवती के मुताबिक वह शुक्रवार को शाम को छह बजे घर के पास लगे नल से पानी भर रही थीं। तभी प्रिंस कनौजिया ने इस बात का विरोध शुरू कर दिया। हंगामा होने पर प्रिंस के पिता संतोष भी आ धमका और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी पिता-पुत्र ने युवती को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जान बचा कर भागने पर आरोपी घर में घुस आए और पीड़िता से अश्लीलता करने लगे। बेटी को बचाने दौड़ीं उनकी मां की अंगुली में आरोपियों ने काट लिया। आरोपी उनकी चेन लूट कर भाग निकले। उधर, दूसरे पक्ष ने भी युवती के तीन घरवालों पर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि केस दर्ज किए गए हैं। तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन