फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Troubled by financial crisis, a hardware businessman hanged himself.

Lucknow: तंगी से परेशान होकर व्यापारी ने लोहे की चेन से लगाया फंदा, पत्नी को वीडियो कॉल कर बताया था कारण

Sun, 07 Dec 2025 07:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Dec 2025 07:39 PM IST
सार

लखनऊ में एक व्यापारी ने तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। फंदा लगाने से पहले व्यापारी ने वीडियो कॉल कर पत्नी से बात की और आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Lucknow: Troubled by financial crisis, a hardware businessman hanged himself.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकीपुरम क्षेत्र में शनिवार देर रात हार्डवेयर कारोबारी रामबाबू गौड़ (55) ने आर्थिक तंगी और व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान से परेशान होकर लोहे की चेन से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार सदमे में है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि इंदिरानगर स्थित मुंशी पुलिया निवासी रामबाबू गौड़ ने करीब एक वर्ष पहले जानकीपुरम में मौर्य भट्ठे के पास हार्डवेयर की दुकान खोली थी। दुकान न चल पाने से वह काफी समय से मानसिक तनाव में थे। शनिवार सुबह किसी बात पर रामबाबू और उनकी पत्नी सरोजिनी में कहासुनी हो गई। इसके बाद वह बिना कुछ बताए दुकान के लिए निकल गए। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो रहे थे।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - टीईटी अनिवार्यता के विरोध में तेज हुआ शिक्षकों का आंदोलन, सांसदों को दिया गया ज्ञापन; बनी ये रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या मस्जिद: नयी डिजाइन के साथ 31 दिसंबर तक पास हो सकता है नया नक्शा, मार्च 2026 से शुरू होगा निर्माण


देर रात रामबाबू ने पत्नी को वीडियो कॉल कर आर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाने की बात कही। यह सुनकर सरोजिनी घबरा गईं और तुरंत बेटे निर्मल को जानकारी दी। निर्मल ने दुकान के पास में रहने वाले पड़ोसियों को सूचना दी और दुकान पहुंचे। दुकान के मुख्य शटर का ताला बाहर से लगा मिला, जबकि बगल का छोटा शटर अंदर से बंद था। निर्मल और स्थानीय लोगों ने शटर का ताला तोड़ा। अंदर रामबाबू का शव पंखे से लोहे की चेन के सहारे लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई।

लोन की किस्तें भी नहीं कर पा रहे थे जमा
परिवार वालों ने बताया कि दुकान बिल्कुल नहीं चल रही थी। रामबाबू दुकान खाली भी कर रहे थे। इसी बीच लोन पर लिए गए घर की किस्तें भी नहीं कर पा रहे थे। कमाई न होने से वह काफी परेशान थे। परिवार में पत्नी सरोजिनी, बेटा और एक विवाहित बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed