{"_id":"6266e32ce6e8e51f2a105be8","slug":"lucknow-training-academy-will-be-set-up-for-free-coaching-to-obc-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : ओबीसी युवाओं को निशुल्क कोचिंग के लिए बनेगी प्रशिक्षण अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : ओबीसी युवाओं को निशुल्क कोचिंग के लिए बनेगी प्रशिक्षण अकादमी
Mon, 25 Apr 2022 11:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:36 PM IST
सार
राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक शासन ने इसे दो वर्ष की कार्ययोजना में शामिल किया है। प्रशिक्षण अकादमी में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
प्रदेश सरकार ओबीसी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए प्रशिक्षण अकादमी खोलने की तैयारी कर रही है। अगले दो साल में डिजिटल प्रशिक्षण अकादमी भी शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक शासन ने इसे दो वर्ष की कार्ययोजना में शामिल किया है। प्रशिक्षण अकादमी में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे। सरकार अगले छह महीने में निजी कोचिंग संस्थानों के माध्यम से ओबीसी युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग संचालित कराने की भी योजना तैयार करेगी।
विज्ञापन
पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत इंटरमीडिएट पास बेरोजगार ओबीसी युवा ओ लेवल और सीसीसी प्रशिक्षण ले सकते हैं। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति प्रशिक्षण पाने वाले पात्र अभ्यर्थियों का चयन करती है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। यह योजना पूरी तरह से ऑनलाइन और कंप्यूटरीकृत है।
विज्ञापन