{"_id":"68ae8d5af1b992a3f10bd76d","slug":"lucknow-traffic-will-be-changed-for-10-days-from-today-on-ganesh-chaturthi-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: गणेश चतुर्थी पर आज से 10 दिनों तक बदला रहेगा यातायात, सुबह 10 बजे से व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: गणेश चतुर्थी पर आज से 10 दिनों तक बदला रहेगा यातायात, सुबह 10 बजे से व्यवस्था लागू
Wed, 27 Aug 2025 12:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:55 PM IST
सार
गणेश चतुर्थी पर बुधवार से अगले 10 दिनों तक शहर का यातायात बदला रहेगा। जानें, किन रास्तों से जाएं और किन रास्तों पर जाने से बचें। देखें पूरी डिटेल:
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणेश चतुर्थी पर बुधवार से दस दिन तक शहर का यातायात बदला रहेगा। यह व्यवस्था सुबह दस बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
- अयोध्या मार्ग व गोमतीनगर की ओर से आने वाली बसें कमता तिराहे से विजयीपुर अंडरपास चौराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, समतामूलक चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, पीएनटी बालू अड्डा, संकल्प वाटिका तिराहा, चिरैयाझील तिराहा, सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग आ-जा सकेंगी।
विज्ञापन
- सीतापुर रोड से आने वाली बसें मड़ियांव, पक्का पुल चौराहा, डालीगंज पुल चौराहा, सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग को जा सकेगी। वापसी में बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक होकर जाएंगी।
विज्ञापन
- चौक/डालीगंज पुल की ओर से आने वाला यातायात क्लार्क अवध तिराहा से सीधे सुभाष चौराहा होकर नहीं जा सकेगा। यह चिरैया झील तिराहे होकर जाएगा।
- डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से आने वाला यातायात गोमती नदी बंधा होकर नदवा कॉलेज की ओर नहीं जा सकेगा। यह गोमती पुल पारकर या उमराव सिंह धर्मशाला होकर जा सकेगा।
- टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे से मकबरा रोड की ओर से यातायात परिवर्तन चौक की ओर नहीं जा सकेगा। यह क्लार्क अवध तिराहा होकर जाएगा।
- निरालानगर की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहे से लविवि मार्ग होकर सुभाष चौराहे की ओर नहीं जाएगा। यह आईटी चौराहे से समथर पेट्रोल पंप होते हुए निशातगंज/डालीगंज पुल से जाएगा।
- कैसरबाग/सीडीआरआई, क्लार्क अवध तिराहे की ओर से सुभाष चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। क्लार्क अवध तिराहे से सीधे कृष्णा मेडिकल सेंटर होते हुए चिरैया झील तिराहे की ओर से जाएगा।
- गंज चौराहा की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा से आईटी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह चिरैया झील तिराहा होकर जाएगा।
- हनुमान सेतु नदवा बंधा तिराहा से नदवा बंधा रोड झूलेलाल पार्क की ओर वाहन नहीं जाएंगे। आईटी चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।